home page

Delhi Weather : दिल्ली में पड़ेगी भयंकर गर्मी, मौसम विभाग ने बताया अगले 7 दिन कैसा रहेगा वेदर

Mausam Update : उत्तर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अब सर्दी की छुट्टी हो चुकी है और गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। मार्च के महीने में अप्रैल और जून वाले गर्मी का एहसास होने लगा है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और लगातार तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने ताजा पूर्वाअनुमान जारी करते हुए बताया है कि अगले 7 दिनों तक दिल्ली में वेदर कैसा रहेगा।

 | 
Delhi Weather : दिल्ली में पड़ेगी भयंकर गर्मी, मौसम विभाग ने बताया अगले 7 दिन कैसा रहेगा वेदर 

HR Breaking News - (Delhi Mausam Update)। देश की राजधानी दिल्ली में अब भयंकर गर्मी पड़ रही है। दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ होती है और दोपहर तक तापमान हाई लेवल पर जा पहुंचता है। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है जिस दिन में लू चलने ऐसी स्थिति पैदा हो गई।

अब गर्मी ने तेजी से रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। मौसम विभाग (IMD Weather Update) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में राजधानी में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है। पिछले 24 घंटे में राजधानी का अधिकतम तापमान लगभग 30 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ज्यादा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 7 दिनों में तापमान 6 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। 

 

 


दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम - 

 

इस बार देश की राजधानी दिल्ली (Delhi ka Mausam) में गर्मी ने समय से पहले दस्तक ली है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है। यह सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में इस समय तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। 

 

अगले सात दिन कैसा रहेगा वेदर - 

मौसम विभाग (Mausam Update) की ताजा अपडेट के अनुसार, अगले कुछ दिनों में गर्मी और तेजी से बढ़ेगी। तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन के अंदर न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा। आने वाले सात दिनों में तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर रहने की संभावना है। 


आज चलेंगी तेज हवाएं - 


आज दिल्ली में दिन के समय हवाएं 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। हवाओं के झोंके 35 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार तक पहुंच सकते हैं। फिलहाल आसमान साफ रहेगा। रात के समय हल्का कुहासा देखने को मिल सकता है । 9 और 10 मार्च को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

कब होगी बारिश -

मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,  उत्तर में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके अलावा, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 6 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जहां तक बारिश का सवाल है, दिल्ली में फिलहाल शुष्क मौसम बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान में हल्का बदलाव देखा गया है। पालम में अधिकतम तापमान (Delhi temperature) 30.7 डिग्री, लोधी रोड में 32.8 डिग्री, रिज में 33 डिग्री और आयानगर में 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में लोधी रोड और आयानगर जैसे क्षेत्रों में भी पारा 35 से 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।