Haryana News : जींद के 21 गांवों में 150 एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार, विकसित किए जाएंगे वन
HR Breaking News (Haryana News) : जींद जिले के 21 गांवों में वन विकसित करने के लिए सरकार 150 एकड़ से एकड़ जमीन खरीदी लोक निर्माण विभाग ने प्रतिपूरक के लिए जमीन व्यवस्था की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए अपनी बेचने के इच्छुक किसानों (jind ke in gav ki jmin kridi jayegi) को पोर्टल पर आवेदन करने के लिए कहा है। जमीन जींद जिले के 21 गांव में चिन्हित की गई है।
इन गांवो की जमीन खरीदी जाएगी (jind ki khabre)
जानकारी के अनुसार जींद जिले के दरियावाला, ढिगाना, घिमाना, कंडेला, मनोहरपुर, शामलो कलां, गटौली, हथवाला, झामोला, जुलाना, खेराभक्ता, लजवाना कला, हाट, खेड़ा, खेमावली, मुआना, सफीदों, सिवानामल, भांभेवा, बुद्धाखेड़ा, ढ़ाठरथ, जामनी और कालवा गांव की जमीन खरीदी जानी है।
ई-भूमि पोर्टल पर किए गए आवेदन
विभाग की और से मिली जानकारी के अनुसार किसान अपनी भूमी बेचना चाहते हैं उन्हें ई-भूमि पोर्टल (e-Bhumi portal) पर आवेदन करना होता है। विभाग की और से 21 गांवों की जमीन का पूरा ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज करवा दिया गया है। इसके लिए आवेदन 1 जुलाई से शुरू हुए थे जो 30 सितंबर तक चले थे। यानी कल पोर्टल पर आवेदन करने की आखरी तारीख थी।
जानिए क्या है प्रतिपूरक वनीकरण
सरकार द्वारा विकास योजना के लिए वन भूमि का इस्तेमाल होने पर उसके बदले दूसरी जमीन पर पौधे लगाकर वन क्षेत्र विकसित किया जाता है। इसी प्रक्रिया को प्रतिपूरक कहा जाता है। यानी जिस स्थान से सरकार की और से पेड़ काटे गए है उससे दूसरी जगह पेड़ो को विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विकास कार्यों के साथ वन क्षेत्र और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना है।