MSP Rate 2026-27 : रबी सीजन के लिए गेहूं समेत 5 फसलों का बढ़ाया एमएसपी रेट, लिस्ट हुई जारी
MSP Rate 2026-27 : देशभर के किसानों के लिए राहत भरी खबर सरकार की और से सामने आई है। केंद्रीय कैबिनेट की और से रबी सीजन के लिए गेहूं समेत 5 फसलों का एमएसपी रेट बढ़ाया गया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (MSP Rate 2026-27) : कैबिनेट की ओर से किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP latest rate) 25 रुपये बढ़ाकर 26,10 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इस पर सरकार का कहना है कि इससे किसानों को उनकी फसल के बेहतर दाम मिल सकेंगे। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि नए एमएसपी की घोषणा किसानों के लिए उद्देश्यपूर्ण साबित रहेगी। इसके अलावा सरकार की और से 324 लाख टन रबी फसलों की खरीद के लिए किसानों को कुल 90,962 रुपये करोड़ का भुगतान किया जाएगा।
गेंहू उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
सरकार ने 2026 में देश में गेहूं का उत्पादन (latest MSP Rate 2026-27) बढ़ाने पर जोर दिया है। कृषि मंत्रालय ने 2026 फसल वर्ष के लिए गेहूं का उत्पादन लक्ष्य करीब 1210 लाख टन रखा है। गेहूं की बुवाई आमतौर पर अक्टूबर में शुरू होती है एमएसपी में बढ़ोतरी (msp mein badhotari) ऐसे समय में हुई है जब रबी सीजन की तैयारी शुरू होने वाली है।
केंद्रीय कैबिनट की और से ये फैसले लिए गए
कैबिनेट ने गेहूं और मसूर जैसी मुख्य फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी कर किसानों को वित्तीय सुरक्षा दी है। इसके अलावा सरकार की योजना पीएम धारा (PM Dhara yojna) के तहत देश में रिन्यूएबल एनर्जी को ग्रिड से जोड़ने और सुगम ट्रांसमिशन के लिए पीएम धारा नाम से एक महत्वपूर्ण और दीर्घकालिक स्मार्ट ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यक्रम को मंजूरी दी गई है। दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था (Delhi's traffic system) को मॉडर्न और सुचारू बनाने के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) लागू करने का फैसला लिया गया है।
एमएसपी में हुई इतनी बढ़ोतरी
| फसल | पहले MSP 2026-27 | अब MSP 2027-28 |
| गेंहू | 2,585 | 2,610 |
| जौ | 2,150 | 2,286 |
| चना | 5,875 | 5,958 |
| मसूर | 7,000 | 7,390 |
| सरसों | 6,200 | 6,613 |
| कुसुम | 6,540 | 7,215 |
