Haryana News : डिगल से बालंद रोड पर जमीन खरीदेगी सरकार, रोड का किया जाएगा एलाइनमेंट
HR Breaking News (Haryana News) : सरकार की और से रोहतक (rohatk news) के डिगल से बालंद रोड तक रोड एलाइनमेंट के लिए जमीन खरीदी जाएगी। एलाइनमेंट तय होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि सड़क कहां से होकर गुजरेगी। पीडब्ल्यूडी विभाग की और से जमीन खरीदने से संबंधित जानकारी राजस्व विभाग को सौंप दी है। विभाग की और से जमीन मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जमीन बेचने के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं।
यहां खरीदी जाएगी इतनी एकड़ जमीन
विभाग की और से मिली जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से राजस्व विभाग को पीडब्ल्यूडी विभाग ने बालंद (Digal to Baland Road news) गांव में 0.08719 एकड़ जमीन खरीदने का प्रस्ताव भेजा गया है। राजस्व विभाग पीडब्ल्यूडी विभाग को जमीन उपलब्ध करवाएगा। जमीन खरीदने सबंधी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
10 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
जानकारी के (latest news rohtak) अनुसार संबंधित गांव के भूमि मालिक अपनी इच्छा से जमीन बेच सकते हैं। इसके लिए जमीन मालिकों को ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन करना होगा। विभाग की ओर से जमीन खरीदने से संबंधित पूरा ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज करा दिया गया है। जमीन मालिक पोर्टल पर 10 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन 25 सितंबर से शुरू हो गए थे। अधिकारियों का कहना है की जमीन संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे निर्माण संबंधी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आवागमन होगा सुगम
डिगल से बालंद रोड व (Digal to Baland Road ka update) आसपास के क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम होगा। साथ ही यातायत व्यवस्थसा सही होगी। आसपास के गांव और मुख्य सड़कों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके अलावा आने जाने में लगने वाला समय भी कम होगा।