Haryana में अग्निवीरों के लिए 3685 पद हुए आरक्षित, देखें किस विभाग में कितनी पोस्ट
HR Breaking News (Haryana News Update) हरियाणा में अग्निवीरों के लिए 3685 पद मंजूर हो गए हैं। इसमें हरियाणा पुलिस से लेकर वन विभाग तक के पद शामिल हैं। अभी पहले बैच में भर्ती हुए हरियाणा के 2227 जवान शामिल हैं, इनमें से जो सेवानिवृत्ति पर आएंगे उनके लिए यहां नौकरी का अवसर मिलेगा, ताकि 4 साल की सेवा के बाद अग्निवीर बेरोजगार ना रहे।
पुलिस विभाग में सबसे ज्यादा पद अग्नि वीरों के लिए (Haryana Police Vacancy)
पुलिस विभाग में सबसे ज्यादा पद आरक्षित किए गए हैं। यहां 2790 पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं, जेल विभाग में 637 पद तो वन विभाग में 258 पद आरक्षित किए गए हैं। पुलिस विभाग में 2391 पद कांस्टेबल के हैं और बाकी इंडियन रिजर्व बटालियन के कांस्टेबल के तो 243 पद है, वहीं एसडीआरएफ के लिए 116 कांस्टेबल पद आरक्षित किए गए हैं।
सब इंस्पेक्टर के पदों पर भी मिलेगा मौका (Haryana Sub Inspector Bharti)
ऐसा नहीं है कि अग्निवीरों को केवल कांस्टेबल पद पर ही मौका दिया जाएगा। हरियाणा में 9 पद पूर्व अग्निवीरों के लिए, सब इंस्पेक्टर के भी आरक्षित किए गए हैं जो जनरल ड्यूटी के होंगे। इसके अलावा दो क्लर्क, एक स्टेनो टाइपिस्ट का एक पद आरक्षित व अन्य कुछ पद भी आरक्षित हैं।
किस कैटेगरी के लिए कितने पद आरक्षित
| पुलिस में कुल पद | 2790 |
| जनरल | 1258 |
| एससी | 279 |
| डीएससी | 279 |
| बीसीए | 408 |
| बीसी बी | 278 |
| बचे हुए पद | अन्य श्रेणियां |
वन विभाग में वैकेंसियों का डाटा (Haryana Forest Department Vacancy)
वन विभाग में पूर्व अग्निवीरों के लिए 258 पद आरक्षित हैं। फॉरेस्ट गार्ड के लिए इसमें 247 पद आरक्षित रहेंगे। अन्य अलग-अलग श्रेणियां के लिए भी आरक्षण मिलेगा। वन विभाग में कुल भर्तियों पर 20 फीसदी आरक्षण अग्निवीरों को रहेगा। वहीं वाइल्डलाइफ गार्ड के लिए 11 पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिसमें 5 सामान्य बाकी अन्य श्रेणियां के लिए आरक्षित रहेंगे। जेल विभाग के 637 पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित हैं, जिसमें पुरुष वार्डर के 601 और महिला वार्डर के 16 पद शामिल किए गए हैं। इनमें भी 20% कोटा का प्रावधान रखा गया है। मेल वार्डर के पदों पर 601 में से 271 सामान्य श्रेणी के रहेंगे, जबकि बाकी आरक्षित श्रेणियां के पद होंगे।
हरियाणा से कितने अग्निवीर भर्ती हुए (Haryana Agni veer Bharti)
साल अग्नि वीर
2022-23 2227 2023-24 2893 2024-25 2108
अलग-अलग पदों पर अलग-अलग आरक्षण (Haryana Agniveer Quota)
हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए पुलिस कांस्टेबल, आईआरबी कांस्टेबल, एसडीआरएफ कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, वाइल्डलाइफ गार्ड, जेल वार्ड, माइनिंग गार्ड, फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर के लिए 20 फीसदी क्षैतिज आरक्षण लागू किया गया है। ग्रुप सी के पदों के लिए 5% व सैन्य सेवा के दौरान प्राप्त विषेश कौशल से संबंधित ग्रुप बी के पद के लिए 1 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
अग्निवीरों को विशेष लाभ (Agniveer)
अग्निवीरों के लिए हरियाणा में विशेष व्यवस्था की गई है। पहले बैच को 5 साल और आगे के बैच वालों को 3 साल तक की एज लिमिट में भी छूट दी जाएगी। संबंधित पदों पर सीईटी और शारीरिक दक्षता की परीक्षा से भी छूट मिलेगी यानी कि सीईटी नहीं देना होगा, फिजिकल टेस्ट से भी छूट दी जाएगी। अगर कोई अपना रोजगार शुरू करना चाहता है तो ₹500000 तक बगैर ब्याज के लोन दिलाया जाएगा। वहीं अगर कोई कंपनी पूर्व अग्निवीर को 30000 से ज्यादा की नौकरी देती है तो उस उद्योग को सरकार की तरफ से ₹60000 सालाना की सब्सिडी दी जाएगी।
