Haryana News : शिफ्ट किया जाएगा हिसार नागरिक अस्पताल, 22 एकड़ में बनेगा नया परिसर, जमीन ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू
Civil Hospital transfer : हिसार के लोगों को बेहतर स्वास्थय सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार के द्वारा हिसार नागरिक अस्पताल था। इस अस्पताल में हजारों लोग रोजाना इलाज कराने के लिए आते हैं। अब हिसार नागरिक अस्पताल (Civil Hospital Hisar) को शिफ्ट किया जाने वाला है। अब 22 एकड़ में नया परिसर बनने वाला है। इसके लिए जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आइए जानते हैं इस बारे में-
HR Breaking News (Civil Hospital) हिसार वासियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि अब सरकार ने अब हिसार नागरिक अस्पताल के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि अब सरकार हिसार नागरिक अस्पताल (Civil Hospital News) को शिफ्ट करने वाली है। ये अस्पताल 22 एकड़ में बनाया जाएगा। साथ ही में इसके लिए जमीन ट्रांसफर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
जीएलएफ का पास हुआ प्रोजेक्ट
एयरपोर्ट चौक के सामने राजकीय पशुधन फार्म (JLF Project) की 22 एकड़ जमीन पर नए जिला नागरिक अस्पताल के निर्माण की योजना पर जल्द मुहर लगाई जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही में संबंधित फाइल उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से पंचकूला स्थित राजस्व विभाग के वित्तीय आयुक्त (Civil Hospital Transfer Project) को भेजी जा चुकी है। वहां से स्वीकृति मिल जाने के बाद जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम पर हस्तांतरित की जाने वाली है। अस्पताल का डिजाइन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
निर्माण या सुदृढ़ीकरण की नहीं मिली अनुमति
जिले के मौजूदा नागरिक अस्पताल को शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र और पुरातत्व विभाग की पाबंदियों की वजह से शिफ्ट करने की प्लानिंग की जा रही है। फिलहाल अस्पताल ऐतिहासिक गुर्जरी महल के पास मौजूद है, इसकी वजह से वहां पर नए निर्माण (Civil Hospital) या सुदृढ़ीकरण की अनुमति नहीं मिल पाती। ऐसे में प्रशासन ने एयरपोर्ट चौक के पास डीसीएम रोड पर लगभग 22 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक नया अस्पताल बनाने की प्लानिंग कर ली है।
जमीन हस्तांतरण की पूरी होगी प्रक्रिया
अधिकारियों के मुताबिक जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पताल की ड्राइंग तैयार की जाएगी। ड्राइंग को मंजूरी मिल जाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा। प्रस्तावित अस्पताल का उद्देश्य मौजूदा अस्पताल (Civil Hospital News) में जगह की कमी को दूर करना है और मरीजों को बेहतर व आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि पूरी प्रक्रिया में समय लग सकता है।
नागरिक अस्पताल का पास हुआ प्रस्ताव
डिप्टी सीएमओ डॉ. तरुण ने जानकारी देते हुए बताया है कि राजस्व विभाग के वित्तीय आयुक्त कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी चर्चा के लिए बुलाया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि जमीन ट्रांसफर (Civil Hospital) को लेकर बैठक होगी, हालांकि अभी ये तय नहीं हुआ है कि टीम पंचकूला कब जाने वाली है। एयरपोर्ट के सामने जीएलएफ की 22 एकड़ जमीन पर बनने वाले नागरिक अस्पताल का प्रस्ताव अस्पताल प्रशासन की ओर से जिला उपायुक्त के पास भेजा जा चुका है। जिला उपायुक्त की ओर से जीएलएफ की 22 एकड़ जमीन को अस्पताल (Civil Hospital hisar) के नाम ट्रांसफर करने के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। वहां से मंजूरी मिल जाने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मंजूरी मिल जाती है तो अस्पताल बनाने के लिए ड्राइंग बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है।