Haryana News : 51 नए सेक्टर बसाने की तैयारी, 17000 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण

Haryana News : सरकार की ओर से हरियाणा में लगातार विकास कार्य किया जा रहे हैं। अब जल्दी हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश में 51 नए सेक्टर बसाए जाने की योजना तैयार की गई है। इन प्रोजेक्ट सेक्टर के लिए शासन द्वारा 17000 एकड़ भूमि का अधिग्रहण (acquisition of land) किया जाएगा। खबर में जानिए इस पूरे प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (Haryana News) सरकार हरियाणा में विकास को नई दिशा देते हुए नए-नए प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रही है। अब जल्द ही हरियाणा (Haryana News ) में 51 नए सेक्टर बसाने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए 17000 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किए जाने की योजना है। सरकार के इस प्रोजेक्ट से रोजगार के नए अवसर सृजन हो सकेंगे और औघोगिकरण को भी बढ़ावा भी मिलेगा।

 

प्रोजेक्ट के लिए कैसे होगी जमीन की खरीदी 


दरअसल आपको बता दे कि हरियाणा के गुरुग्राम में रियल स्टेट  (Real estate in Gurugram) को बढ़ावा देने के लिए hsvp ने एक अहम पहल की है। hsvp की ओर से शहर के 51 सेक्टर में तकरीबन 17000 एकड़ जमीन खरीदने का प्लान बनाया गया है और इसके लिए जमीन की भूमि पोर्टल और लैंड पूलिंग पालिसी के जरिए खरीदी जाएगी। 


इस बारे में मुख्य प्रशासक ने अधिकारियों को कहा है की जमीन की पूरी डिटेल (Complete details of land)  ई- भूमि पोर्टल पर डाल दी जाए ताकि यह पूरा प्रोसेस सही तरीके से हो सके। पूरे हरियाणा में कुल 1.67 लाख एकड़ जमीन खरीदने का प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसमें से 17000 एकड़ से गुरुग्राम में ही है। इस जमीन का पूरा डेटा सही तरीके से पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और जो मालिक इच्छुक है , वो सीधा प्राधिकरण से कांटेक्ट कर सकेंगे।

 

शहरी अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार


सरकार के इस प्रोजेक्ट से लोगों को किफायती दरों पर प्लॉट (Plot at affordable rates) और मकान मिल सकेंगे। वैसे तो पहले से ही गुरुग्राम रियल एस्टेट (Gurugram Real Estate) का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है और अब इस नए प्रोजेक्ट से यहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर कनेक्टिविटी और इन्वेस्टमेंट के अवसरों में इजाफा होगा। जानकारी कहना है कि सरकार की इस कदम से मिडिल क्लास और इन्वेस्टर्स दोनों को लाभ होगा और इन नई कॉलोनियों के विकास से आवास की उपलब्धता के साथ ही रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं सड़क,बिजली, पानी कई बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार किया जाएगा।

 किन सेक्टरों से ली जाएगी जमीन


इस प्रोजेक्ट के फर्स्ट फेज (First phase of the project) में गुरुग्राम के कई प्रमुख सेक्टरों से तकरीबन 17,300 एकड़ जमीन को खरीदे जाने की योजना है। इन सेक्टरों में 26, 36ए, 37डी, 59, 60, 61, 63, 67, 70, 76 से लेकर 113 तक का नाम शामिल है। इस प्रोजेक्ट के लिए 1 मार्च से  आवेदन आमंत्रित किए जा चुके हैं और यह आवेदन 30 अप्रैल तक ई भूमि पोर्टल पर आमंत्रित किए जाने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट के दूसरे फेज में सोहना, पटौदी और ग्वाल पहाड़ी पहाड़ी इलाकों में तकरीबन 5,035  एकड़ जमीन को खरीदा जाएगा, जिसके लिए पोर्टल 1 में से 30 जून तक ओपन रहेगा।


तीसरे फेज में यहां  से ली जाएगी जमीन


इसके साथ ही प्रोजेक्ट के तीसरे फेज में फरुखनगर के  सेक्टर 1 3 4 और 5 में 1203 एकड़ जमीन को खरीदने जाने की योजना है जिसके लिए 1 जुलाई से 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसके साथ ही hsvp  फरीदाबाद में 20,500 एकड़ जमीन खरीदने का प्लान है। फर्स्ट फेज में 4500 एकड़ जमीन फरीदाबाद में ली जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट का मकसद अवैध कॉलोनी पर प्रतिबंध (Ban on illegal colony)  लगाना और लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करना है।


hsvp  के संपदा अधिकारी का कहना है कि जो भी जमीन मालिक जमीन देने के लिए इच्छुक है, वो भूमि पोर्टल पर जानकारी दे सकते हैं और उसके बाद वार्तालाप के जरिए जमीन को खरीद लिया जाएगा। माना जा रहा है कि सरकार का यह प्रोजेक्ट राज्य में रियल एस्टेट (Real estate in the state)  को नया बूम देगा और लोगों को बेहतर आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराएगा।