home page

New Railway Line : रेलवे लाइन का किया जाएगा दोहरीकरण, 7 ट्रेन रहेंगी रद्द, 13 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द

New Railway Line : देशभर में अभी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है और इन एग्जाम के बाद ज्यादातर लोग घूमने का या फिर अपने घर या गांव जाने का प्लान करते हैं। अगर आप भी इन छुटि्टयों के दौरान कहीं जाने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम होने वाली ह। दरअसल, अब रेलवे लाइन (New Railway Line ) का दोहरीकरण किया जाने वाला है, जिस दौरान 7 ट्रेन रद्द रहने वाली है और 13 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रह सकती हैं। 
 | 
New Railway Line : रेलवे लाइन का किया जाएगा दोहरीकरण, 7 ट्रेन रहेंगी रद्द, 13 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द

HR Breaking News (Railway Line) रेलवे के विकास को नई गति देते हुए अब एक ओर रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाने वाला है। हालांकि रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे यातायात प्रभावित रहने वाला है। इस दौरान 7 ट्रेन को रद्द किया गया है और 13 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहने वाली है। आइए खबर में जानते हैं कि किस रेलवे लाइन का  दोहरीकरण (Railway Track Doubling) किया जाएगा और कब तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

 

 

किस रेल  लाइन का हो रहा दोहरीकरण 


जानकारी के लिए बता दें कि बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलवे सेक्शन (Churu-Sadulpur Railway Track Doubling) में रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का काम चलने की वजह से रेल यातायात प्रभावित रहेगा। बता दें कि चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दूधवाखारा-हडि़याल-डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का काम होने के चलते आगामी दिनों में कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ आंशिक रद्द, तो कहीं डायवर्ट रोड होकर चलेंगी।


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड (Churu-Sadulpur railway line)  के बीच ही कई स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के काम के लिए ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक भी लिया जा रहा है।

कौन सी ट्रेनें कब तक रहेंगी रद्द


रेल लाइन के दोहरीकरण के दौरान जो ट्रेनें रद्द रहेंगी। उन ट्रेनों में ये शामिल है- पहली हनुमानगढ़ से जयपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 04705 रेलसेवा 15 से 28 अप्रेल तक रद्द रहेगी और 04706 जयपुर-हनुमानगढ स्पेशल रेलसेवा उक्त तिथि तक रद्द रहने वाली है। 
इसके साथ ही रेवाड़ी-बीकानेर जाने वाली ट्रेन (Rewari-Bikaner train Timetable)  संख्या 54789 और 54790 बीकानेर-रेवाड़ी रेलसेवा 15 से 30 अप्रेल तक बंद रहेगी।


हिसार से रेवाड़ी जाने वाली ट्रेन संख्या 54316 व 54315 रेवाड़ी-हिसार जाने वाली ट्रेड 15 से 29 अप्रैल तक रद्द र हने वाली है।
हनुमानगढ़-सादुलपुर स्पेशल ट्रेन (Hanumangarh-Sadulpur special train) संख्या 04778 14, 25 और 27 अप्रेल को रद्द रहेगी और 04777 सादुलपुर-हनुमानगढ़ स्पेशल रेलसेवा भी 15, 26 और 28 अप्रैल को रद्द रहने वाली है।


वहीं, जोधपुर-रेवाड़ी जाने वाली ट्रेन संख्या 14823 25 से 28 अप्रेल तक रद्द रहने वाली है।
इसके साथ ही ट्रेन संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर की रेल सेवा 26 से 29 अप्रैल तक रद्द रहने वाली है।
इसके  अलावा बीकानेर-हरिद्वार जाने वाली ट्रेन संख्या 14717 13, 24 तथा 27 अप्रेल को रद्द रहने वाली है।

कौन सी रेलसेवांए रहेंगी आंशिक रद्द


दोहरीकरण के कार्य के दौरान कुछ रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द (Train services partially cancelled) रहेंगी। इन ट्रेनों में ट्रेन संख्या 14897 बीकानेर-हिसार रेलसेवा शामिल है, जो 14 से 29 अप्रैल तक बीकानेर से शुरू होकर रतनगढ़ तक ही चलेगी और आगे नहीं जाएगी।


हिसार-बीकानेर जाने वाली ट्रेन (Hisar-Bikaner train Timetable) संख्या 14898 15 से 30 अप्रेल तक रतनगढ़ से शुरू होगी। जोधपुर-हिसार जाने वाली ट्रेन संख्या 14891 14 से 29 अप्रेल तक जोधपुर-चूरू के बीच ही चलेगी।


इसके अलावा हिसार से जोधपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 14892 हिसार नहीं,  बल्कि चूरू से शुरू होगी, वो भी 15 से 30 अप्रेल तक
लुधियाना-चूरू जाने वाली ट्रेन संख्या 54604 14 से 29 अप्रेल तक लुधियाना-हिसार के बीच ही चलेगी।


चूरू से लुधियाना जाने वाली ट्रेन संख्या 54605 15 से 30 अप्रेल तक चूरू नहीं, बल्कि हिसार से शुरू होगी।


जोधपुर-रेवाड़ी स्पेशन ट्रेन संख्या 14823 आगामी 15 अप्रेल को जोधपुर से लोहारू तक चलेगी और ट्रेन संख्या 54804 रेवाड़ी-सीकर रेलसेवा भी 15 अप्रेल को रेवाड़ी नहीं, बल्कि लोहारू से  संचालित होगी।


इसके साथ ही कोटा-सिरसा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन संख्या 19813 25 व 27 अप्रेल को कोटा से शुरू होकर चूरू तक चलेगी और ट्रेन संख्या 19814 सिरसा-कोटा जाने वाली स्पेशल ट्रेन26 व 28 अप्रेल को सिरसा के स्थान पर चूरू से  शुरू होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 22915 बांद्रा टर्मिनस-हिसार स्पेशल ट्रेन 27 अप्रेल को चूरू तक ही चलेगी।


इसके साथ ही हिसार-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (Hisar-Bandra Terminus Special Train)  संख्या 22916 28 अप्रेल को चूरू से चलेगी और ट्रेन संख्या 54764 श्रीगंगानगर-सादुलपुर आगामी 15, 25 एवं 28 अप्रेल को श्रीगंगानगर से शुरू होकर सूरतपुरा से और सादुलपुर-श्रीगंगानगर सादुलपुर भी सादुलपुर के स्थान पर सूरतपुरा से चलने वाली है।

किन ट्रेनों के डायवर्ट रहेंगे रूट

कुछ रेल सेवाओं के मार्ग परिवर्तित (Diversion of train services) रहने वाले हैं। इन ट्रेनों में 20404 लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस का नाम शामिल है,  जो 16, 18, 20, 23, 25, 27 अप्रेल को लालगढ से शुरू होकर डायवर्ट रास्ते वाया चूरू-फतेहपुर शेखावाटी-सीकर होकर शुरू होगी। डायवर्ट रोड में यह फतेहपुर शेखावाटी स्टेशन पर रूकेगी और 20403 प्रयागराज-लालगढ़ स्पेशल ट्रेन (Prayagraj-Lalgarh special train) भी 24 व 26 अप्रेल को सीकर-फतेहपुर शेखावाटी-चूरू से शुरू होगी। डायवर्ट रूट में यह फतेहपुर शेखावाटी स्टेशन पर रूकेगी।