Haryana News : रियल एस्टेट को मिलेगी गति, सरकार का 25425 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने का लक्ष्य

Haryana News : सरकार की ओर से बीते कुछ सालों में कई प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया है। यहां पर विकास की गति को नई रफ्तार दी गई है। अब जल्द ही प्रदेश (Haryana News ) में रियल एस्टेट को नई गति मिलने वाली है। इसके लिए सरकार की ओर से 25425 एकड़ जमीन अधिग्रहण का मकसद रखा गया है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (Haryana News) अब जल्द ही हरियाणा में रियल एस्टेट को नया बूम मिलने वाला है। यहां पर लोगों को प्लॉट और मकान (Haryana Real Estate) देने के लिए सरकार ने जमीन अधिग्रहण करने का मकसद तय किया है। इसके लिए 25425 एकड़ जमीन ली जाएगी। खबर में जानिए कि इस प्रोजेक्ट के तहत कहां पर रियल एस्टेट को मजबूती मिलेगी। 


भूमि अधिग्रहण के कार्य में आई तेजी 


दरअसल,  आपको बता दें कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (Haryana Urban Development Authority) की ओर से ई-भूमि पोर्टल के जरिए भूमि अधिग्रहण के प्रोसेस को तेज कर दिया है। हरियाणा के जिलों के साथ ही गुरुग्राम में रियल एस्टेट और विकास को नई रफ्तार मिलेगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा ई-भूमि पोर्टल (e-bhoomi portal)  के जरिए भूमि अधिग्रहण के प्रोसेस को तेज किया गया है, जिससे आगामी समय में लोगों का यहां पर आशियाना बनाने का सपना पूरा हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश के कई इलाको में 1.67 लाख एकड़ जमीन के अधिग्रहण को हरी झंडी दिखा दी है।

 

जमीन अधिग्रहण में ये सेक्टर होंगे शामिल


सरकार की योजना के मुताबिक गुरुग्राम के कई सेक्टरों में बड़े पैमाने पर जमीन अधिग्रहण का प्लान (land acquisition plan)  तैयार किया गया है। इस योजना के तहत जो सेक्टर शामिल किए गए हैं। उनमे- 36, 37, 37D, 88A, 89A, 92, 95, 95A, 99, 102, 103, 104, 106, 107, 108 सहित कई विकसित इलाके शामिल है। सरकार की ओर से गुरुग्राम, ग्वाल पहाड़ी, फरुखनगर, सोहना, पटौदी में कुल 25425 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने का मकसद है।


तीन चरणों में पूरा होगा भूमि अधिग्रहण 


बता दें कि इन सेक्टरों में तीन चरणों में भूमि अधिग्रहण (Land acquisition in three phases)  का कार्य किया जाने वाला है, जिससे आवासीय और व्यावसायिक प्रोजेक्ट को नई दिशा मिलेगी।  इस प्रोजेकट के फर्स्ट फेज में 1 मार्च से लेकर 30 अप्रैल तक भूमि पोर्टल पर इच्छुक जमीन मालिक, लैंड एग्रीगेटर अपनी जमीन की डिटेल्स दे सकते हैं। वहीं,  दूसरे फेज में 1 मई से लेकर 30 जून तक और तीसरे फेज में 1 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक जानकारी अपलोड कर सकते हैं।


शहरी व्यवस्था होगी सुव्यवस्थित 


सरकार इस पहले से शहरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित (streamline urban system)  करना चाहती है और लोगों को किफायती दरों पर प्लाट और मकान उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है। वैसे तो पहले से ही गुरुग्राम रियल एस्टेट (Gurugram Real Estate)  का प्रमुख केंद्र रहा है, और इस नए प्रोजेक्ट से यहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और इन्वेस्टमेंट के अवसरों में बढ़ौतरी होगी। एक्सपर्ट का कहना है कि विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार की इस पहले से  मिडिल क्लास और इन्वेस्टर्स दोनों को लाभ होगा। 


इसके साथ ही यहां पर सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं बेहतर हो सकेंगी और इस प्रोजेक्ट में फरीदाबाद, करनाल, पंचकूला, सोनीपत और अन्य जिलों को जोड़ा गया है।