Haryana News : गांव की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, सड़कों का किया जाएगा चौड़ीकरण

 Haryana News - ग्रामीण इलाकों की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से गांवों की सड़कों का चौड़ीकरण (widening of roads) और सुधार किया जाएगा। इससे आवागमन आसान होगा, समय की बचत होगी और ग्रामीण क्षेत्रों को नई रफ्तार मिलेगी-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana News) गुरुग्राम जिले के गांव-देहात में रहने वाले हजारों लोगों के लिए अच्छी खबर है। ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने टेंडर जारी किए हैं। इन कार्यों पर 30 से 50 लाख रुपये की लागत आएगी, जिसके तहत 1.5 से 5 किलोमीटर तक सड़क निर्माण और मरम्मत कराई जाएगी।

पटौदी-फर्रुखनगर क्षेत्र (Pataudi-Farrukhnagar area) के दस से अधिक गांवों को जोड़ने और बेहतर सड़क सुविधा देने की योजना बनाई गई है। सड़कों की मरम्मत से 30-40 हजार से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इन मार्गों से रोजाना 4,000 से ज्यादा वाहन गुजरते हैं, जिससे आवागमन और भी सुगम होगा।

यात्रा में लगता था ज्यादा समय-

सड़कों की हालत खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में दो से तीन गुना अधिक समय लग रहा था, वहीं वाहनों की टूट-फूट से भी परेशानी बढ़ रही थी। इन सड़कों की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों (departmental officers) से मांग की थी। अब ग्रामीणों की मांग को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने टेंडर जारी कर दिए हैं। कार्य आवंटित होते ही अगले महीने से काम शुरू कर दिया जाएगा।

करवाई जाएगी सड़कों की स्पेशल रिपेयर -

लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यकारी अभियंता चरणदीप राना ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए स्पेशल रिपेयर कराई जाएगी, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। अगले महीने से सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम शुरू होगा। इसका मकसद यातायात सुधारना और गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत करना है।

दो चरणों में पूरा होगा निर्माण कार्य-

पहले चरण में, यानी इसी वित्तीय वर्ष में इन सड़कों का विस्तार किया जाएगा। दूसरे चरण में अगले वर्ष करीब 100 किलोमीटर सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। यह पूरा काम पीडब्ल्यूडी (भवन एवं सड़कें) विभाग द्वारा किया जाएगा। वर्तमान में 12 फीट चौड़ी इन सड़कों को बढ़ाकर 18 फीट किया जाएगा, जिससे यातायात और सुरक्षा दोनों बेहतर होंगे।

18 फीट तक की जाएगी सड़कों की चौड़ाई -

पीडब्ल्यूडी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत (Strong connectivity in rural areas) करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 12 फीट चौड़ी ग्रामीण सड़कों को बढ़ाकर 18 फीट किया जाएगा। योजना में रिठौज-धूमसपुर सड़क का निर्माण (Construction of Rithoj-Dhoomspur road) शामिल है। वहीं उल्लावास और बहरामपुर होते हुए करीब 4.75 किलोमीटर तक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा।