CIBIL Score कैसे किया जाता है तय, ऐसे करें चेक, जानें क्यों है जरूरी

CIBIL Score : आज के इस डिजिटल दौर में सिबिल स्कोर का मेंटेन रहना बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि खराब सिबिल स्कोर से लोन भी नहीं मिल पाता है और क्रेडिट कार्ड बनने में भी परेशानी होती है,  लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर सिबिल स्कोर (Cibil Score Calculation) को कैसे तय किया जाता है और इसे कैसे चेक किया जा सकता है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (CIBIL Score ) लोन लेने वाले सिबिल स्कोर के महत्व को अच्छी तरह से जानते हैं, लेकिन अब भी कई लोग इस चीज को लेकर कन्फयूज रहते हैं कि आखिर लोन लेने के लिए या फिर क्रेडिट कार्ड के लिए बेस्ट सिबिल स्कोर (CIBIL Score  News) कितना माना जाता है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इस खबर में सिबिल स्कोर के महत्व के बारे में बताने वाले हैं और घर बैठे सिबिल स्कोर कैसे चेक कर सकते हैं, इस बारे में बताएंगे।

 

कैसे होता है सिबिल स्कोर का केलकुलेशन 


सबसे पहले तो आप यह जान लें कि Cibil।com के मुताबिक सिबिल स्कोर (CIBIL Score News)  कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है। इन फैक्टर्स में यह जांचा जाता है कि आप क्रेडिट बिल और ईएमआई (Calculation of CIBIL Score) समय पर कर रहे हैं या नहीं। यह भी देखा जाता है कि आप अपने क्रेडिट कार्ड पर कितना निर्भर है और इसका कैसे यूज और कितने समय से कर रहे हैं। यह भी देखा जाता है कि आप कई प्रकार के क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं या नहीं या फिर आप कितनी बार नए क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं।


जानिए क्या है Cibil Score की रेंज


NA/NH-अब सिबिल स्कोर (Cibil Score Updates)  के आंकड़ें को समझते हैं तो जैसे ही आप सिबिल स्कोर चेक करते हैं और उस पर आपको एनए और एनएच दिखता है तो इसका अर्थ है कि अभी आपका सिबिल स्कोर नहीं बना है। क्योंकि आपने अभी तक लोन या क्रेडिट कार्ड का यूज नहीं किया है। 
वहीं, अगर किसी व्यक्ति का सिबिल स्कोर (Cibil Score News)  300 से 599 के बीच है, तो ये खराब माना जाता है। इससे बैंक को यह पता चलता है कि या तो आप समय से कार्ड की राशि का भुगतान नहीं करते हैं। इस सिबिल स्कोर में आपको लोन मिलने में मुश्किल आती है।

 

कितना सिबिल स्कोर है बेस्ट 


अगर आपका स्कोर 550-649 के बीच होता है तो ये कम माना जाता है। इस रेंज में आपको कुछ फाइनेंशियल संस्था लोन (financial institution loan) दे सकती है।  इसके साथ ही 650-749 रेंज के सिबिल स्कोर को ठीक माना जाता है। इस रेंज में व्यक्ति को सिक्योर लोन (secured loan) मिल जाता है। बता दें कि ये उधार देने वाले की पॉलिसी पर डिपेंड करता है। इसके साथ ही 750-900 का सिबिल स्कोर बेस्ट रेंज है। इस रेंज में आपको बैंक से आसानी से लोन मिल जाएगा।


कैसे चेक कर सकते हैं सिबिल स्कोर 


अगर आप सिबिल स्कोर को चेक (check cibil score ) करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले सिबिल कीरिपोर्ट जारी होगी। सिबिल रिपोर्ट (CIBIL Report) के लिए आपको सिबिल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद एक आथेंटिकेशन प्रोसेस होगा और उस प्रोसेस के बाद आप सिबिल स्कोर रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं।