Haryana के इस जिले में 12 फीट सड़क को किया जाएगा 16 फीट

new highway : हरियाणा में सड़क दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है। राज्य में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए लगातार एक के बाद एक नए एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाए जा रहे हैं। अब सरकार ने पुरानी सड़कों को चौड़ा करने और उनकी मरम्मत करने के आदेश दिए हैं। अब हरियाणा वालों के लिए गुड न्यूज़ है दरअसल एक जिले में 12 फीट रोड को 16 फीट चौड़ा किया जाएगा और यह नीचे खबर में जानते हैं।

 

HR Breaking News - (Haryana News)। हरियाणा के विकास गति को रफ्तार देने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इस समय नई सड़क बनाने और पुरानी सड़कों की मरम्मत करने का काम तेजी पर है। हरियाणा में कई नए एक्सप्रेसवे (new expressways) में बनाए जा रहे हैं। वहीं कुछ सड़कों को फोरलेन करने का काम भी किया जा रहा है। इसी बीच सरकार ने हरियाणा के पानीपत जिले में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए एक रोड को 12 फीट से 16 फीट चौड़ा करने का ऐलान किया है।


हरियाणा में बढ़ाया जा रहा रोड नेटवर्क  -

सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे रोड नेटवर्क इजाफे से लाखों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होने से राज्य की आर्थिक व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और राज्य उन्नति में दिन दोगुनी रात चौगुनी करेगा।

16 फीट चौड़ी होगी रोड- 


जानकारी के लिए बता दें कि सनौली रोड संजय चौक से बबैल नाके तक सड़क को 16 फीट चौड़ा किया जाएगा। मौजूदा समय में इस सड़क की चौड़ाई 12 फिट है। इस रोड के चौड़ा होने से सफर आसान सुरक्षित और पहले से तेज हो जाएगा। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क पर लगभग 2.12 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।

बिजली निगम को खंबे शिफ्ट करने का आदेश - 

सड़क को चौड़ा करने के लिए बिजली निगम को खंबे शिफ्ट करने के आदेश दिए गए हैं। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विजय और मेयर कमल सैनी ने मंगलवार को स्थानीय पार्षदों के साथ परियोजना का शिलान्यास किया है। विधायक ने कहा कि सनौली रोड के चौड़ीकरण के बाद इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी।

रोड चौड़ी होने से लोगों को मिलेगा फायदा - 


सनौली रोड (Panipat Sanauli Road) चौड़ीकारण से यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। लोगों को ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नया सैनी के मार्गदर्शन में पानीपत में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें से कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी है। वहीं कुछ परियोजनाओं पर निरंतर काम चल रहा है।


जीटी रोड के चौड़ीकारण (GT Road widening) का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मेयर कमल सैनी ने कहा कि पानीपत निरंतर विकास की ओर अग्रसर है विधायक बी के सतत सहयोग से पानीपत कायाकल्प हो रहा है और पानीपत शहर में नित नई परियोजनाएं धरातल पर उतर रही हैं।