Gold Silver Rate : सोने में गिरावट, चांदी ने लगाई छलांग, जान लें आज का ताजा भाव
Gold Silver Price 2026 : सोने और चांदी की कीमत पिछले काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 13 मार्च 2026 को शुद्ध चांदी ₹1000 महंगी हुई है, जबकि सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल है। अगर आप सोने व चांदी की खरीदारी करने की योजना बना रही हैं तो बाजार जाने से पहले आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
HR Breaking News - (Gold Silver Price Today)। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव के बीच खरीदारों और निवेशकों में टेंशन बढ़ रही है। एक झटके में दोनों कीमती धातुओं की रेट सातवें आसमान पर पहुंच जाते हैं। वहीं अगले ही दिन बड़ी गिरावट देखने को मिलती है। यह सिलसिला पिछले काफी दिनों से चल रहा है। फरवरी की शुरुआत में आई बड़ी गिरावट के बाद एक बार फिर दोनों कीमती धातुओं में बंपर उछाल देखने को मिला लेकिन आज 13 मार्च 2026 को चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है तो वहीं सोने में गिरावट आई है।
राजस्थान में सोने-चांदी का रेट -
राजस्थान की सराफा बाजार में चांदी (Rajasthan Silver Rate) ₹1000 महंगी होकर 2,60,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत ₹2,59,000 प्रति किलोग्राम है।
सोने चांदी का ताजा भाव -
एक और जहां चांदी की कीमतों (Silver Rate) में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ सोने की कीमतों में गिरावट आई है। आज 24 कैरेट सोने का रेट 1,57,300 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 23 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 51 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत (Sone ka rate) 1,44,715 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जानकारी के लिए बता दें कि सोने और चांदी की कीमतों पर 3% जीएसटी नहीं जोड़ा गया है। एक दिन पहले यानी 12 मार्च को सोने चांदी कीमतों की बात करें तो शुद्ध चांदी का रेट (Chandi ka Rate) 2,59,000 किलो था, जबकि 24 कैरेट सोना 1,57,750 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा था। ऐसे में आज चांदी में तेजी आई है और सोना सस्ता हुआ है।
प्रमुख शहरों में लेटेस्ट रेट -
राजस्थान सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, आज प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जयपुर में चांदी का रेट 2,65,000 प्रति किलोग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
जोधपुर में शुद्ध चांदी का रेट (Chandi ka rate) 2,64,000 प्रति किलोग्राम है और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,500 चल रही है। उदयपुर में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,000 प्रति 10 ग्राम है तो चांदी 2,63,800 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
इसके अलावा, कोटा में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,900 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। चांदी की कीमत (Silver Rate) 2,64,500 प्रति 10 ग्राम रही है।
कीमतों में उतर-चढ़ाव से ग्राहक और व्यापारी दोनों परेशान
उदयपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवत आंचलिया का कहना है कि पिछले कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता नहीं बन पा रही है। कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण ग्राहक और व्यापारी दोनों ही परेशान हैं। उन्होंने बताया कि इस समय सर्राफा व्यापारी हल्की ज्वेलरी तैयार कर रहे हैं, ताकि ग्राहकों को उनके बजट के अनुसार विकल्प मिल सके और बाजार में व्यापार भी चलता रहे।
