महंगाई दर 6 प्रतिशत के पार, बढ़ सकती हैं RBI की ब्याज दरें
HR Breaking News (inflation rate) देशभर में महंगाई आसमान छू रही है। खासतौर पर शहरों की तुलना में गांव में महंगाई ज्यादा रही है। महंगाई (inflation rate hike) बढ़ने का बड़ा प्रभाव खाने-पीने की चीजों पर पड़ा है। इसके चलते कई चीजों के दामों में इजाफा हुआ है। अब दाम बढ़ने के चलते महंगाई दर 6 प्रतिशत के पार पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि आरबीआई की ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती है।
अक्टूबर में कहां पहुंची खुदरा महंगाई
अक्टूबर में खुदरा महंगाई (Retail inflation in October) 6.09 प्रतिशत पर पहुंची है। बीते 2 वर्षों में पहली बार महंगाई ने आरबीआई के 6 प्रतिशत की तय सीमा को क्रॉस किया है। सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा जो आंकड़े जारी गए हैं, उसके अनुसार सितंबर में यह दर 5.44 प्रतिशत थी। 2024 के नए आधार वर्ष के बाद में महंगाई का उच्च स्तर रहा है। ऐसे में आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में इजाफा के आसार बढ गए हैं।
गांव में खाद्य महंगाई दरें
ग्रामीण महंगाई दर (rural inflation rate) बढ़कर 6.63 प्रतिशत और शहरी 5.41 प्रतिशत हो गई है। गांव में खाद्य महंगाई भी 9.09 प्रतिशत रही है, शहरों में 8.68 प्रतिशत थी। अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर (Food inflation in October) 8.94 प्रतिशत हो गई है, जो सितंबर में 7.74 प्रतिशत थी। सब्जियों में प्याज की महंगाई दर सबसे ज्यादा 116.22 प्रतिशत रही है।
किन चीजों के कितने बढ़े दाम
लहसुन 60.74 प्रतिशत, अदरक 48.32 प्रतिशत और नींबू 47.30 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं। आलू, गोभी, बैंगन पहले की तुलना में थोड़े सस्ते हो गए हैं। बड़े राज्य में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और यूपी के गांव के इलाकों में महंगाई (inflation in up) 7 प्रतिशत के पार चली गई है।
बॉब के चीफ इकोनॉमिस्ट का कहना है कि कम बुवाई व अरहर की कमी से आगे भी खान पीन की चीज महंगी हो सकती है। दिसंबर में RBI ब्याज दरें (RBI interest rates in December) 0.25 प्रतिशत से 0.50 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है।