Land Acquisition : यहां बनेगा देश का सबसे बड़ा एयपोर्ट, 5428 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण, दूसरी जगह बसेंगे 25 हजार परिवार
HR Breaking News : (Government News) सरकार की तरफ से सड़क परिवहन, ट्रेन मार्ग तथा और एयर सर्विस को मजबूत करने के लिए बड़े-बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। अब फिर एक सबसे बड़े एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की जा रही है। आपको बता दे की नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सरकार की तरफ से अब नई भूमि अधिग्रहण अधिनियम (New Land Acquisition Act) के तहत सबसे बड़ा जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के लिए 5428 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण तीन चरणों में किया जा रहा है। साथ ही 18 गांव के लगभग 25000 किसान दूसरी जगह बसाए जाएंगे।
भूमि अधिग्रहण व विस्थपन
एयरपोर्ट के लिए जमीन (land for airport) लेने और लोगों को दूसरी जगह बसाने का काम अब लगभग पूर होने वाला है। सरकार की वजह से यह काम शांति से हो रहा है। अभी एयरपोर्ट एक रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग और बाकी जरूरी सुविधाओं के साथ शुरू होगा। आगे चलकर 2040 तक यह बहुत बड़ा हो जाएगा और हर साल 7 करोड़ यात्री यहां से सफर कर सकेंगे।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण (Construction of Noida International Airport) दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण में दो रनवे बनाए जाएगे और बाद में कुल 5 रनवे तैयार होंगे। पहले चरण के लिए सरकार ने 3300 एकड़ जमीन खरीदी है जिस पर 4406 करोड रुपये खर्च किए गए हैं।
पहले चरण में ही एयरपोर्ट को 7 करोड यात्रियों की क्षमता तक पहुचाने के लिए 36 हजार करोड रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। पूरा एयरपोर्ट चार चरणों में बनेगा। इसके पहले चरण के पहले हिस्से पर 11077 करोड रुपये खर्च हो चुके हैं और यह उद्घाटन के लिए तैयार है।
शुरुआत में एयरपोर्ट (Noida International Airport) एक रनवे के साथ 1.2 करोड यात्रियों की क्षमता के साथ शुरू होगा। 2031 तक यह बढ़कर 3 करोड, 2036 तक 5 करोड और 2040 तक 7 करोड़ यात्रियों की क्षमता तक पहुंच जाएगा। तब तक इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 36,267 करोड रुपये खर्च होने का अनुमान है।
पांच रनवे के लिए जमीन
एयरपोर्ट के पहले और दूसरे रनवे 1334 हेक्टेयर जमीन पर बनाए जा रहे हैं। तीसरा रनवे 1365 हेक्टेयर, चौथा 1318 हेक्टेयर और पांचवां 735 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा। कुल मिलाकर पांचों रनवे के लिए 4752 हेक्टेयर जमीन चाहिए। इसके अलावा लोगों के विस्थापन (displacement of people) के लिए 676 हेक्टेयर जमीन अलग ली जागी। इस तरह कुल 5428 हेक्टेयर (लगभग 13,407 एकड़) भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
साल 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम के समय दो रनवे का मॉडल दिखाया गया था अब 28 मार्च को होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में उन्हें पांच रनवे वाला पूरा मॉडल दिखाया जाएगा।