Gold Silver Price : सोने चांदी में आज फिर आई बड़ी गिरावट, चेक करें नए रेट
HR Breaking News : (Gold Silver Price Updates) सोना और चांदी वह कीमती धातुएं है, जिसकी कीमतों ने पिछले दिनों काफी बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं। साल 2024 के आखिर से सोने और चांदी के भाव आम आदमी की पहुंच से बाहर ही चल रहे हैं। 29 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों ने अपने उच्च सत्र का एतिहासिक रिकॉर्ड बनाया और उसी दिन शाम के समय कीमत में काफी ज्यादा गिरावट (Gold Silver Price Down) देखने को मिली, अब पिछले डेढ़ महीने से सोने और चांदी के भाव में गिरावट का दौर ही चल रहा है।
आज 23 मार्च के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते है आज क्या चल रहे है सोने और चांदी के ताजा भाव।
MCX पर चांदी के भाव
शुक्रवार, 20 मार्च को मार्केट बंद होते समय एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) पर चांदी के भाव 2,27,285 तिरुपति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे थे जो कि आज गिरावट के बाद 2,09,170 किलोग्राम पर आ गए हैं।
MCX पर सोने के भाव
एमसीएक्स पर सोने के भाव की बात की जाए तो शुक्रवार को मार्केट बंद होते समय सोने के भाव 1,44,602 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे और फिर गिरावट के दौर के बाद सोने के भाव आज 1,33,488 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।
जैसा कि आप लोग जानते हैं इन दिनों अमेरिका, इजरायल व ईरान के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है और युद्ध जैसी स्थितियों में सोने और चांदी के भाव ऊपर की तरफ जाते हैं लेकिन अब की बार उल्टा हो रहा है।
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold Silver Rate Down) का कारण अबकी बार डॉलर की मजबूती बताया जा रहा है। एक्सपर्ट की तरफ से कहा जा रहा है कि सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।
