Uttar Pradesh में हाइब्रिड तरीके से होगा भूमि का अधिग्रहण, 21 हजार हेक्टेयर में बसेगा नया शहर  

UP New City Project : उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए सरकार लगातार नए नए कदम उठा रही है। अब प्रदेश में एक नया शहर बसाया जाएगा। सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में नया शहर एक वाक्य बड़ी सौगात होगी। इस शहर की रूपरेखा के बारे में चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं।

 

HR Breaking News (New City in Uttar Pradesh) उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ सरकार  शहरी विकास को विस्तार दे रही है। योगी सरकार की तरफ से इसके चलते एक नया शहर बसाए जाने का ऐलान किया है। इस नए शहर को बसाने के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जोकि हाईब्रिड तरीके से होगा। यूपी के यह बहुत ही महत्तवकांक्षी प्रोजेक्ट है। इस नए शहर को 21 हजार हेक्टेयर भूमि पर डेवलप किया जाएगा। चलिए जानते हैं खबर के माध्यम से नए शहर के प्रोजेक्ट के बरे में- 

 

 

इन गांवों की जमीन पर बसाया जाएगा नया शहर 


उत्तर प्रदेश में नया नोएडा (new noida of up) बसाया जाएगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। जल्द ही शासन स्तर की ओर से इसपर मुहर लगाई जाएगी। बता दें कि नए शहर को बसाने के लिए हाइब्रिड मॉडल के तहत जमीन ली जाएंगी। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) की ओर से किसानों से आपसी सहमति बनाने का प्लान है। यूपी का ये नया शहर दादरी और बुलदंशहर के 80 गांवों की जमीन पर बसाया जाएगा। 

भूमि अधिग्रहण पर क्या है अपडेट


उत्तर प्रदेश के नए शहर (UP New City) को डॉक्यूमेंट्स में डीएनजीआईआर के नाम से विख्यात किया गया है। नया नोएडा (new noida updates) चार चरणों में बसाया जाएगा और अब इसके लिए अधिग्रहण करने से पहले मुआवजा दरें तय की जा रही है। किसानों को उचित मुआवजा मुहैया कराया जाएगा। सभी आपत्तियां दूर होने के बाद इसपर काम किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण ने मुआवजा दरों से जुड़े प्रस्ताव तैयार किए हैं।

कैसे होगा जमीन अधिग्रहण


जमीन अधिग्रहण के मॉडल के अनुसार धारा-4 व 6 के प्रोसेस के तहत जमीन अधिग्रहण (New Noida land acquisition) करने का ऑप्शन रहेगा। उससे पहले लैंड पुलिंग की जाएगी, यानी आपसी सहमति बनाकर किसानों को पैसा दिया जाएगा।नए शहर को बसाने के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और जीटी रोड के जंक्शन के पास, जोखाबाद और सांवली के निकट के एरिया से जमीन के अधिग्रहण का प्रोसेस शुरू होगा। अगले डेढ़ महीने में मुहर लगते ही इसके आगे का प्रोसेस शुरू होगा।

मास्टर प्लान 2041 का है हिस्सा


उत्तर प्रदेश का यह नया शहर मास्टर प्लान 2041 का हिस्सा है। सरकार (Uttar Pradesh Government) की तरफ से अक्तूबर 2024 में ही इस नए शहर को बसाने को लेकर मंजूरी दी गई थी। डीएनजीआईआर के मास्टर प्लान 2041 (DNGIR Master Plan 2041)  के तहत इसपर काम कर रहा है। 

इस प्रकार होगा काम


उत्तर प्रदेश के नए नोएडा (New Noida News) को 21 हजार हेक्टेयर जमीन पर बसाया जाएगा। इसका निर्माण 4 चरणों में किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक साल 2027 तक यह 3, 165 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाया जाएगा और उसके बाद 2027-32 के बीच इस नए शहर (UP New City)  का 3,798 हेक्टेयर क्षेत्र विकसित किया जाएगा और उसके बाद 2032-37 के बीच 5,908 हेक्टेयर क्षेत्र का निर्माण किया जाएगा और आखिर में 2037-41 के बीच 8,230 हेक्टेयर क्षेत्र को बसाया जाएगा।