सिरसा के 21 गांवों में होगा जमीन अधिग्रहण, लगाए जाएंगे पेड़
HR Breaking News (Sirsa News) : जिले में प्रतिपूरक वनीकरण के लिए 150 एकड़ जमीन खरीदने की तैयारी की जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए ई-भूमि पोर्टल (e-bhumi portal) पर स्वेच्छा से जमीन बेचने के इच्छुक भूमि मालिकों से प्रस्ताव मांगे हैं। यह जमीन वन विभाग (forest department news) के अनुसार खरीदी जाएगी। सरकारी परियोजनाओं (Sirsa news) के लिए पहले जंगल की जमीन का इस्तेमाल होने पर उससे दूसरी जगह वन विकसित करने की उद्देश्य से प्रतिपूरक वनीकरण किया जाता है। इसके तहत जिले के 21 गांवों की 150 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी।
इन 21 गांवों की 150 एकड़ जमीन पर होंगे वन विकसित
पोर्टल पर (sirsa ke in gamo ki jmin khridi jayegi) जानकारी के अनुसार सिरसा जिले के भागसर, खुईयां नेपालपुर, अहमदपुर दारेवाला, बिज्जूवाली, चक फरीदपुर, गंगा, कालूआना, बाचेर, डुडियांवाली, गिंदरां, केहरवाला, माम्मर खेड़ा, मट्टूवाला, नाईवाला, नथोर, सादेवाला, सैनपाल, खुईयां मलकाना, सुखेरांवाला, मिठनपुर, मीठी सुरेरा गांवों की 150 एकड़ जमीन पर वन विकसित किए जाएंगे।
31 दिसंबर तक कर सकते हैं जमीन मालिक आवेदन
पीडब्ल्यूडी विभाग (PWD new) की ओर से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित जमीन मालिक ई-भूमि पोर्टल पर अपनी स्वेच्छा से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन 1 अक्टूबर से आवेदन शुरू हो चुके हैं, जो 31 दिसंबर तक चलेंगे।
इसलिए किया जाता है प्रतिपूरक वनीकरण
जिले में प्रतिपूरक वर्गीकरण के तहत किसी सरकारी परियोजना में वन भूमि का उपयोग होने पर उसके बराबर दूसरी जगह वन विकसित करने के लिए व्यवस्था की जाती है। इसका मकसद विकास कार्यों के साथ वन क्षेत्र की भरपाई करना है। ताकी पर्यावरण संतुलित बना रहे।