hrbreakingnews.com

हिसार के रायपुर रोड रेलवे फाटक पर नहीं लगेगा जाम, बनाया जाएगा नया पुल, डीपीआर तैयार

Hisar News : अब सेक्टर 1-4 के पास रायपुर रोड रेलवे फाटक से रोजाना गुजरने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। रेलवे द्वारा अब जाम से निजात दिलाने के लिए नया ओवरब्रिज बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
 
हिसार के रायपुर रोड रेलवे फाटक पर नहीं लगेगा जाम, बनाया जाएगा नया पुल, डीपीआर तैयार

HR Breaking News (Hisar News) : सेक्टर-14 से रायपुर की ओर जाने वाला वाले वाहन चालकों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से जल्द राहत मिल सकती है। रायपुर यार्ड (raipur road railway fatak news) के पास स्थित 57 नंबर रेलवे फाटक (57 number railway fatak) पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। अंबाला रेलवे डिवीजन (Ambala Railway Division news) ने इसके निर्माण की संभावनाओं की जानकारी ले फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर ली है।  डिवीजन स्तर पर रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेज दिया गया है। इसके साथ ही परियोजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है।

जाम से मिलेगी निजात 

 

57 नंबर रेलवे क्रॉसिंग सेक्टर-14 (Railway Crossing Sector-14 hisar) से रायपुर की ओर जाने वाले लोगों के लिए यह मुख्य मार्ग है। यहां से ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद होने पर सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। वहीं काम के समय में वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। इसे लोगों का काफी समय बर्बाद होता है और आवाजाही भी प्रभावित होती है। आरओबी बनाने से सड़क यातायात को रेलवे ट्रैक के ऊपर अलग रास्ता मिल सकेगा। इससे ट्रेनों के आवागमन के दौरान भी वाहन चालकों को फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

मुख्यालय को भेजी 30 क्रॉसिंग की सूची 

 

रेलवे क्रॉसिंग सुरक्षा (hisar railway news) और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए अंबाला डिवीजन ने अपने क्षेत्र के करीब 30 लेवल क्रॉसिंग की सूची रेलवे मुख्यालय को भेजी है। इन स्थानों पर वाहनों की संख्या ट्रेनों की आवाजाही आसपास की जनसंख्या और सड़क यातायात की स्थिति को ध्यान में रखकर अध्ययन किया जा रहा है। पूरी रिपोर्ट तैयार होने के बाद तय होगा कि रेलवे फाटक पर कहां ओवरब्रिज बनाया जाए और कहां रेलवे अंडरब्रिज बनाना सही रहेगा।

निर्माण से पहले इन चीजों का होता आकलन

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में निर्णय लेने से पहले केवल वाहनों की संख्या ही नहीं देखी जाती बल्कि रेलवे ट्रैक (railway track news), सड़क की चौड़ाई, जमीन की उपलब्धता, क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, निर्माण की तकनीकी संभावनाओं का भी आकलन किया जाता है। 

मंजूरी मिलते ही आगे काम होगा शुरू

फिलहाल 57 नंबर रेलवे फाटक पर आरओबी (ROB news)  बनाने का प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय के मंजूरी की लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण से जुड़ी अगली प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसमें जमीन की उपलब्धता, लागत, पुल का डिजाइन और अन्य तकनीकी संबंधित आदी चीजों को लेकर आगे का काम शुरू किया जाएगा।