{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में बनेगा अयोध्या की तर्ज पर भगवान राम का मंदिर

Haryana News : अयोध्या में बने भगवान राम के भव्य मंदिर की तर्ज पर ही हरियाणा में अब जल्द ही राम मंदिर बनाया जा रहा है। इसके लिए सीएम (CM Saini) की ओर से ऐलान किया गया है और सहयोग राशि देने का भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने प्रभु श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया है।
 

HR Breaking News (Haryana News) हरियाणा में अब कई जगहों पर मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन अब कुछ सालों पहले ही यूपी में अयोध्या में भगवान राम का मंदिर (Lord Rama temple in Ayodhya) रिकंस्ट्रक्ट किया गया था। अब अयोध्या के भगवान राम के मंदिर की तर्ज पर हरियाणा में भी भगवान राम का मंदिर बनाया जाने वाला है। सीएम की ओर से मंदिर का भूमि पूजन किया गया है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

मंदिर निर्माण के लिए दी गई इतनी सहयोग राशि  


सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) की ओर से बीते दिनों अंबाला शहर में श्री राम मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया है। यह मंदिर अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर (Shri Ram Janmabhoomi Temple) तर्ज पर निर्मित किया जाएगा। इस मौके पर सीएम ने मंदिर निर्माण के लिए 51 लाख रुपए की सहयोग राशि देने का ऐलान किया है।

 

सीएम नायब सिंह सैनी ने कही ये बात 


जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह अनुष्ठान पूरा हुआ है। सीएम नायब सिंह सैनी की ओर से समारोह को संबोधित करते हुए कहा है कि यह मंदिर अंबाला आने वाले हर श्रद्धालु को अयोध्या और रामलला के दिव्य दर्शनों की अनुभूति कराएगा।


उन्होंने प्रभु श्री राम के जीवन (lord shri ram) से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का फैसला किया है। सीएम नायब सिंह सैनी का कहना है कि गुरु नानक देव महाराज ने पूरी मानवता को कीरत करो, नाम जपो और वंड छको का अनमोल संदेश दिया है और बाबा श्याम श्री चंद्र महाराज ने त्याग और साधना के जरिए समाज को आध्यात्मिक दिशा प्रदान की है।

वार्षिक जोड़ मेले में लोगों का संबोधन 


गुरु साहिबान की शिक्षाएं (Teachings of Guru Sahiban) आज समाज को एकता, सेवा, भाईचारे व सद्भाव का संदेश देती हैं। सीएम सैनी को उदासीन श्री ब्रह्मा अखाड़ा साहिब मंडी में बाबा श्री चंद महाराज के 532वें प्रकाश उत्सव पर आयोजित सालाना जोड़ मेले में लोगों को संबोधित कर रहे थे।