hrbreakingnews.com

22, 23, 24, 25 और 26 नवंबर तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Novembe ka Mausam - सुबह और शाम कड़ाके की ठंड के साथ अब कोहरा भी नजर आने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने से तापमान तेजी से नीचे आएगा और ठंड का असर बढ़ेगा। 21 नवंबर से 26 नवंबर के बीच कई राज्य में मूसलाधार बरसात होने के संकेत मिल रहे हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं विस्तार से- 

 
22, 23, 24, 25 और 26 नवंबर तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News - भारत के सभी राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। गर्मियों का सीजन खत्म हो गया है और ठंड ने दस्तक दे दी है। अब दिन में भी ठंड महसूस होने लगी है। लेकिन बारिश का सिलसिला अभी भी कई जगहों पर जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने देश के 1 दर्जन से ज्यादा राज्यों में आज तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे में भी जमकर बादल बरसे हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 नवंबर तक अलग अलग जगहों पर बारिश जारी रह सकती है। 


पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में होगी भारी बारिश - (Rain Alert)


मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 21 से 24 नवंबर (November Ka Mausam) को कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 22 से 24 नवंबर को भी नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 20 से 21 नवंबर को इन राज्यों में बहुत भारी बरसात देखने को मिल सकती है। इस दौरान तेज आंधी तूफान बिजली गिरने की आशंका है।


मध्य भारत में 26 नवंबर तक हो सकती है बारिश - 


मध्य भारत में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (Mausam Update) ने पूर्वी मध्य प्रदेश में 21 से 22 नवंबर, विदर्भ में, छत्तीसगढ़ में 22 से 25 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बरसात की संभावना जताई है। छत्तीसगढ़ में 21 नवंबर के बीच कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बहुत भारी बरसात हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। 

पूर्वी भारत में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट- 


पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 21 से 26 नवंबर (26 November ko hogi barish), उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20 से 23 नवंबर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और झारखंड में 22 से 23 नवंबर, बिहार में 20 से 22 नवंबर, उड़ीसा में 21 से 23 नवंबर को बरसात होने के आसार हैं। गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और झारखंड में 21 नवंबर को जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है।


दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में जमकर बरसेंगे बादल - 

IMD ने दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में अगले कई दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। 21 से 23 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में और 26 नवंबर तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे तथा रायलसीमा में 21 से 26 नवंबर के दौरान तेज आंधी चलने और भारी बरसात होने के आसार हैं। लक्षद्वीप में 24 नवंबर, तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 24 से 26 नवंबर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 23 नवंबर (kal ka Mausam) और 25 से 26 नवंबर को कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और हल्की से मध्य बरसात हो सकती है।

मौसम विभाग (aaj ka mausam) ने 23 से 26 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल तथा तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 22 से 24 नवंबर के दौरान बिजली गिरने और तेज आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बरसात भी होने का अनुमान है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।