LPG GAS Cylinder की कीमतों में बढ़ौतरी, त्यौहारी सीजन में लगा जोर का झटका
LPG GAS Cylinder price : इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG gas cylinder) के दाम में बढ़ोतरी होने से आम आदमी को झटका लगा है। त्योहारी सीजन में अचनाक गैस के दाम में बढ़ोतरी होने से लोगों को परेशानी हो गई है। चलिए जानते हैं विस्तार से कहां कितनी बढ़ोतरी हुई है।
HR Breaking News (LPG GAS Cylinder price) : दिवाली से पहले होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 1 नवंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG cylinder price) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली (delhi me lpg cylinder price) में अब यह सिलेंडर 2810 रुपए के बजाय 2820 रुपए में मिलेगा। वहीं, घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसका भाव 942 रुपए पर स्थिर है।
देश के प्रमुख शहरों में दिखा असर
नवंबर की शुरुआत में हुई इस बढ़ोतरी का असर देश के कई बड़े शहरों में देखने को मिला है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 11.50 रुपए बढ़कर 2994.50 रुपए हो गई है। अक्टूबर में इसकी कीमत 2983 रुपए थी। मुंबई में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 2764 रुपए में मिल रहा है, जबकि घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपए का है।इसी तरह अहमदाबाद में कमर्शियल सिलेंडर 10.50 रुपए महंगा होकर 2842 रुपए का हो गया है। यहां पहले इसकी कीमत 2831.50 रुपए थी। घरेलू गैस के दाम 949 रुपए पर स्थिर हैं। शिलांग में कमर्शियल सिलेंडर 3091 रुपए और घरेलू सिलेंडर 1007.50 रुपए का है। वहीं, पटना में कमर्शियल सिलेंडर (patna me lpg cylinder price) की कीमत 3132 रुपए पहुंच गई है। यहां घरेलू गैस सिलेंडर 1040 रुपए में मिल रहा है। लखनऊ में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़कर 2942 रुपए हो गए हैं, जबकि घरेलू सिलेंडर 979.50 रुपए पर स्थिर है।
अक्टूबर में भी बढ़े थे कमर्शियल सिलेंडर के दाम
कमर्शियल गैस की कीमतों में लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 1 अक्टूबर को दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 62.50 रुपए की वृद्धि की गई थी। हालांकि, उस दौरान भी घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में होने वाला बदलाव मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत को प्रभावित करता है। कारोबारियों पर खर्च बढ़ने से खाने-पीने की चीजों की कीमतों में भी बदलाव की संभावना रहती है, हालांकि इसका सीधा असर बाजार की अन्य लागतों पर निर्भर करता है।
12 साल में ऐसे बदले कमर्शियल सिलेंडर के दाम
दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी (commercial cylinder prices) सिलेंडर की कीमतों पर नजर डालें तो पिछले 12 वर्षों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। नवंबर 2014 में इसकी कीमत 1449 रुपए थी। नवंबर 2015 में यह घटकर 1009 रुपए और नवंबर 2016 में 968 रुपए रह गई थी। इसके बाद नवंबर 2017 में सिलेंडर 1310.50 रुपए और नवंबर 2018 में 1606.50 रुपए का हो गया।
नवंबर 2019 में कीमत घटकर 1204 रुपए रही, जबकि नवंबर 2020 में मामूली बढ़ोतरी के साथ यह 1241.50 रुपए पर पहुंच गई। नवंबर 2021 में इसमें बड़ी तेजी आई और भाव 2000.50 रुपए हो गया। इसके बाद नवंबर 2022 में कीमत 1744 रुपए, नवंबर 2023 में 1833 रुपए, नवंबर 2024 में 1802 रुपए और नवंबर 2025 में 1590.50 रुपए दर्ज की गई। अब नवंबर 2026 में दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2820 रुपए हो गई है।