गुरूग्राम में अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा
HR Breaking News (Haryana News) : गुरूग्राम के फर्रूखनगर (Farrukhnagar in Gurugram) क्षेत्र में अवैध कालोनी विकसित करने वाले वालों के खिलाफ डीटीपीई विभाग (DTPE Department) ने कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में मुबारकपुर, खेड़ा, झांझरौला और सुल्तानपुर सहित विभिन्न स्थानों पर विकसित की जा रही पांच अवैध कॉलोनी (five illegal colonies) में निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान जेसीबी की मदद से सड़क, चारदीवारी, फार्म हाउस (farm house) और स्थाई कार्यालय को हटाया गया।
अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
डीटीपीई अमित मधोलिया (DTPE Amit Madholia) ने जानकारी दी कि मुबारिकपुर गांव में करीब साढ़े तीन एकड़ जमीन पर थ्री एस डेवलपर्स (Three S Developers) व वरदान ग्रुप के नाम से अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। यहां विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए कॉलोनी में बनाया गया सड़क नेटवर्क, रेडीमेड बाउंड्री वॉल (readymade boundary wall) और कंटेनर में संचालित कार्यालय को ध्वस्त कर दिया गया।
इनको लिया निशाने पर
इसी गांव में करीब 15 एकड़ में विकसित की जा रहे फार्म हाउस कॉलोनी को भी निशाने पर लिया गया। यहां बनाए गए दो फार्म हाउस और कच्ची सड़कों को भी जड़ से उखाड़ दिया गया।1 वहीं सुल्तानपुर गांव में करीब 2 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में कार्रवाई के दौरान कबाड़ की दुकान को तोड़ा गया।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
इसके अलावा फरुखनगर के चांद नगर रोड (Chand Nagar Road, Farukhnagar) पर विकसित की जा रही दो अन्य अवैध कॉलोनियों में भी विभाग ने तोड़फोड़ की। करीब 15 एकड़ में काटी गई कॉलोनी (gurugram news) में बनाए रोड नेटवर्क व एक कंटेनर कार्यालय को हटाया गया। अधिकारियों के अनुसार अवैध रूप से कॉलोनी में विकसित करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा
