Delhi NCR में अवैध कॉलोनियों में होगी बड़ी कार्रवाई, हो जाएं सावधान, न होगी रजिस्ट्री, न मिलेगा बिजली पानी का कनेक्शन
HR Breaking News (Delhi NCR News) दिल्ली एनसीआर में अवैध निर्माणों को लेकर प्रशासन सख्त है। अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर ली गई है। अवैध कॉलोनी और निर्माण को खत्म करने के लिए सभी विभागों से सहयोग लिया जा रहा है।
कसा जाएगा शिकंजा
दिल्ली एनसीआर (Illegal construction Delhi NCR) में अब अवैध कॉलोनियों व निर्माणों पर शिकंजा (action against illegal construction) कसा जाएगा। इसको लेकर हाल ही में जीडीए वीसी अतुल वत्स की अगुआई में प्रवर्तन टीम की मीटिंग हुई है। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से संबंधित विभागों को सहयोग करने के लिए पत्र भेजने का निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले के बाद यह निर्णय लिया गया है।
सभी विभागों से मांगा सहयोग
अवैध निर्माण (illegal construction) से निपटने के लिए प्राधिकरण पूरी तरह से तैयार है। प्राधिकरण ने सभी विभागों से सहयोग मांगा है। प्राधिकरण की ओर से अवैध कॉलोनियों के मामले में सब रजिस्ट्रार को एक कॉमन ड्राफ्ट के हिसाब से जोन-वार पत्र भेजा। इसमें अवैध कॉलोनियों को नामांकित किया गया है, यहां पर रजिस्ट्री नहीं होगी।
बिजली पानी के कनेक्शन भी नहीं मिलेंगे
गाजियाबाद प्राधिकरण (Ghaziabad Development Authority) की ओर से इसी तरह के पत्र भेजे जाएंगे। अवैध कॉलोनियों (illegal colonies) में अब कोई भी नया बिजली और पानी का कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। विभाग अगर सहयोग से मना करता है तो सुप्रीम कोर्ट की अवमानना माना जाएगा।
अवैध निर्माणों को सील किया जाएगा और इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस को सील किए गए निर्माणों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपने की बात कही जा रही है। अवैध निर्माण के मामलों में शिकायत दर्ज कराने के बाद डीसीपी स्तर पर भी कार्रवाई की पैरवी की जाएगी, ताकि कोई भी देरी न हो।
बदल दी जाएगी पूरी टीम
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (Ghaziabad Development Authority) की ओर से तय किया गया है कि जिस भी जोन में हेल्पलाइन और आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पर सबसे ज्यादा शिकायतें मिलेंगी, वहां पर उस जोन में पूरी टीम को बदला जाएगा। यह इसलिए किया जाएगा ताकी कोई लापरवाही न हो।