Metro City : 18 लाख आबादी के हिसाब से Delhi के पास बसाया जाएगा दुबई जैसा नया शहर, काम हुआ शुरू

हरियाणा सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। हरियाणा सरकार दिल्ली के पास दुबई व सिंगापुर जैसा नया शहर बसाने के बारे में सोच रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 50 हजार हेक्टेयर जमीन पर यह शहर को बसाया जाएगा। 

 

HR Breaking News (नई दिल्ली)। हरियाणा सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। हरियाणा सरकार दिल्ली के पास दुबई व सिंगापुर जैसा नया शहर बसाने के बारे में सोच रहे हैं। आपको बता दें कि नए शहर को 18 लाख लोगों की आबांदी के हिसाब से बसाया जाएगा।

 

 

 

 

इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर सरकार ने गुड़गांव से लगते कुंडली मानेसर पलवल के किनारे नए शहर के लिए अधिकारियों को 50 हजार हेक्टेयर जमीन की तलाश करने के आदेश दिए हैं। यह शहर इंडस्ट्रियल, प्रोफेशनल, कमर्शियल आदि सुविधाओं से लैस होगा। इस शहर में आमजन को आवासीय क्षेत्र जैसे सारी सुविधांए दी जाएंगी।

आपको बता दें कि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री के साथ कुछ समय पहले ब्रिटेश के डिप्टी हाई कमिश्नर की मुलाकात हुई जहा नए शहर को सिगांपुर, दुबई जैसे शहरो की तरज पर बनाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ प्लान पर चर्चा भी कर चुके है।


 

नए शहर में मिलेंगी ये सुविधाएं 

शहर को पूरी तरह से इको फ्रेंडली ग्रीन रखा जाएगा। शहर के हर सेक्टर में शॉपिंग मॉल खोले जाएंगे। अंडरपास और एलिवेटेड रोड होंगे। दुनिया के शानदार विश्वविद्यालय होंगे। पैदल ट्रैक व साइकिल ट्रैक का भी बनाया जाएगा। वही ई व्हीकल और सौर ऊर्जा को प्राथमिकता दी जाएगी।