Noida में चलाई जाएंगी मुंबई जैसी डबल डेकर एसी बस, यह होगा रूट 

Noida News : नोएडा में अब डबल डेकर एसी बस चलने की तैयारी की जा रही है। इसकी वजह से लोगों को यातायात में काफी सुविधा मिलने वाली है। डबल डेकर बस (Double Decker AC Bus) की वजह से एक साथ ही लाखों लोग सफर कर सकते हैं। इसके रूट को भी फाइल किया जाने वाला है। इसकी वजह से आम लोगों को काफी लाभ होगा और रोजगार के भी नए नए मौके मिलने वाजे हैं।

 

HR Breaking News (Double Decker Bus in Noida) नोएडावासियों को बेहतरीन यातायात सुविधाएं देने के लिए हाल ही में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब यहां पर मुबंई की तरह ही डबल डेकर बस चलाई जाने वाली है। ऐसे में नोएडावासियों (Noida News) को यात्रा करने में काफी आसानी होने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से नोएडा के इस नए प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते है इस बारे में पूरी डिटैल। 

 

 

इन दो रूटों पर चलेंगी बस

ये बसें दो रूट पर चलाई जाने वाली है। इसका पहला रूट सेक्टर-38ए बॉटेनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक तक और दूसरा रूट बॉटेनिकल गार्डन से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida-Greater Noida Expressway) होते हुए परी चौक तक जाने वाला है। इन बसों के चलने से सबसे ज्यादा लाभ नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट रूट पर आने-जाने वालों को होगा। फिलहाल इस रूट पर एक भी बस नहीं चल रही है।

मेट्रो रूट को मिलेगी मंजूरी

बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 रूट को पिछले महीने पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB News) से अनुमति मिल गई थी। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) के अधिकारियों का मानना है कि इस रूट को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। फिलहाल सिर्फ कैबिनेट से मंजूरी मिलनी बाकी है। अधिकारियों को उम्मीद है कि आने वाले माह में इस रूट को केंद्र (Double Decker Bus in Noida) से मंजूरी मिल गई है। अधिकारियों ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो चलाई जानी प्रस्तावित है। इस रूट को अक्टूबर में ही पीआईबी से अनुमति मिलने की भी उम्मीद लगाई जा रही है।


पहले चरण में चलेंगे इतनी बसें

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 500 ई-बसें चलाई जाने की उम्मीद है। इनमें से 300 बसें नोएडा क्षेत्र में चलने वाली है। तीनों प्राधिकरण पहले चरण में 500 के बजाए 100 बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। इनमें से लगभग 50-60 बसें नोएडा, (Noida Double Decker Bus) 15 से 20 बसें ग्रेटर नोएडा और बाकी बसें यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चलाई जाने वाली है। तीनों प्राधिकरण सबसे पहले अधिक व्यस्त रूट पर बसें चलाएंगे। इसके लिए जल्द सर्वेक्षण कार्य शुरू होगा।

रवि कुमार एनजी, सीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, के मुताबिक सुगम आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाने वाला है। इसके पहले चरण में भीड़भाड़ वाले रूट पर बसें चलने वाली है। ग्रेटर नोएडा (Double Decker Bus in Greater Noida) में प्रथम चरण में 15 बसें चलाने का सुझाव पैश किया गया है।

महेंद्र प्रसाद, कार्यकारी निदेशक, एनएमआरसी ने बताया कि सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो रूट को अगले महीने तक केंद्र से मंजूरी मिलने की संभावना लगाई जा रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट रूट पर चलने वाली मेट्रो को लेकर भी केंद्र से बातचीत की जा रही है।

मनोज कुमार, आरएम, रोडवेज, के मुताबिक आने वाले माह में दिवाली के आसपास एसी डबल डेकर बसों (AC double decker buses) का संचालन शुरू होने वाला है। ग्रामीण रूट पर 10 मिनी बसें जल्द शुरू होने वाली है।