home page

UP News : उत्तर प्रदेश में बसाई जाएगी 175 वार्ड वाली नई स्मार्ट सिटी, इतने गांवों में होगा विकास

UP New Smart City : उत्तर प्रदेश में लगातार डेवलपमेंट के काम किए जा रहे हैं। इन डेवलपमेंट के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। अब उत्तर प्रदेश में पुराने शहरों में डेवलपमेंट के बाद नए शहर बसाने का कार्य किया जा रहा है। इससे प्रदेश में काफी लाभ मिलेगा। 

 | 
UP News : उत्तर प्रदेश में बसाई जाएगी 175 वार्ड वाली नई स्मार्ट सिटी, इतने गांवों में होगा विकास

HR Breaking News (New City in UP) उत्तर प्रदेश में लगातार डेवलपमेंट के पथ पर काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश में नया शहर बसाने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली गई है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में नए शहर बसाने का प्लान चल रहा है। इसी कड़ी में 175 वार्ड वाला नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। 


20 गांव को जोड़कर बनाया जाएगा नया शहर 


उत्तर प्रदेश में नया विकास का युग चल रहा है। अब उत्तर प्रदेश में अत्यधिक स्मार्ट शहर का निर्माण किया जाएगा। इसमें 20 गांवों को जोड़कर नए शहर का विस्तार किया जाएगा। जिसमें 175 वार्ड बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद योजना तेजी से चल रही है। जिला प्रशासन सहित कई विभाग मिलकर इस पर काम कर रहे हैं ‌


रोजगार सहित यह होगा फायदा 


उत्तर प्रदेश में नया शहर (UP New City Project) बसाने से एक तो रोजगार मिलेगा, दूसरा घनी आबादी वाले राज्य में लोगों को रहने के लिए अच्छे आवास मिलेंगे। इस नए शहर के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी यहां पर लाभ मिलेगा। बता दें कि मुरादनगर क्षेत्र के 20 गांवों को इसमें शामिल किया जाएगा। पहले 13 गांव को जोड़ने की योजना थी। अलग-अलग नगर पंचायत को नए शहर में जोड़ा जाएगा। 

क्या होगा नए शहर का नाम 


उत्तर प्रदेश में बसाए जाने वाले नए शहर का नाम ग्रेटर गाजियाबाद (Greater Ghaziabad) रखा जाएगा। इसमें कुल 175 वार्ड बनाए जाएंगे। जहां पर ग्रेटर गाजियाबाद को कमिश्नरेट सिस्टम के तहत पर जोड़ा जाएगा। नए शहर का संचालन सचिव स्तर के अधिकारी करेंगे। शहर को तीन भागों में बांटा जाएगा। इसमें प्रभारी आईएएस अधिकारी को ही रखा जाएगा। स्थानीय प्रशासन मजबूत होगा और प्रभावित बनाया जाएगा। 


सड़क मार्ग के आधार पर बनाई जा रही नई सीमा 


शहर की नई सीमा को सड़क मार्ग (Greater City UP) के आधार पर बनाया जा रहा है। इसको हर प्रकार से कनेक्टिविटी दी जाएगी। 2031 के मास्टर प्लान के तहत गाजियाबाद, लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर को इसमें शामिल किया गया है। इससे समुचित क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से रूपरेखा को तैयार कर लिया गया है। 

अंतिम चरण में है कार्य योजना 


नए शहर को लेकर कार्य योजना (New City in UP) अंतिम चरण में चल रही है। सभी विभागों की तरफ से इस पर कार्य किया जा रहा है। प्रशासनिक ढांचे के लिए अंतिम नक्शे तैयार किए जाएंगे। इसके बाद नए शहर में आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र को प्राथमिकता के साथ बसाया जाएगा। इससे लोगों को रोजगार के साथ-साथ रहने के लिए अच्छे आवास मिलेंगे।