{"vars":{"id": "93802:4123"}}

दिल्ली से करनाल तक चलेगी नमो भारत, तैयारी पर बड़ा अपडेट

Namo Bharat from Delhi to Karnal : एनसीआर में अब अन्य जगहों पर भी नमो भारत ट्रेन का विस्तार हो रहा है। एनसीआर से अन्य शहरों को कनेक्ट करने के लिए कॉरिडोर (Namo Bharat from Delhi to Karnal) बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। अब जल्द ही दिल्ली से करनाल तक नमो भारत चलने वाली है, जिसको लेकर बड़ा अपडेट आया है।
 

HR Breaking News (Namo Bharat) हाल ही में दिल्ली से करनाल तक बनने वाले नमो भारत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली से करनाल तक बनने वाले नमो भारत कॉरिडोर (Namo Bharat Corridor) को लेकर प्रशासनिक तैयारियों तेज हो गई है। इस प्रोजेक्ट से एनसीआर में तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। अब विभाग की ओर से दिल्ली से पानीपत और करनाल तक नमो भारत ट्रेन चलाने के प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है।

 

कितनी आएगी कॉरिडोर की लागत


इस कॉरिडोर के निर्माण पर लगभग (Namo Bharat Corridor cost) 33,051 करोड़ रुपए की लागत आंकी गई है। 33,051 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाले इस कॉरिडोर के दिल्ली वाले हिस्से में निर्माण से पहले जमीन की मजबूती की जांच की जाने वाली है। NCRTC सराय काले खां से सिंघु बॉर्डर तक जमीन की भार वहन क्षमता का आकलन कराएगा। उसके लिए निगम ने शुरुआती पाइल लोड टेस्ट की निविदा (Tender for Pile Load Test) जारी कर दी है। इस कार्य के पूरा करने के लिए 6 महीने का वक्त तय किया है।


नींव की गहराई का होगा आकलन 


परीक्षण के माध्यम से पता लगेगा की जमीन के अंदर प्रस्तावित नींव कितना भार सहन कर सकती है। इसके अलावा खंभो, पुल और अन्य संरचनाओं के निर्माण के लिए मिट्टी की प्रकृति और नींव की गहराई का आकलन किया जाएगा। जांच के रिजल्ट के बेस पर निर्माण की तकनीकी योजना तैयार की जाएगी। दिल्ली में घनी आबादी, व्यस्त सड़कों और सेवाओं के बीच कॉरिडोर (Namo Bharat Corridor) को विकसित किया जाएगा।

 

प्रस्तावित नमो भारत कॉरिडोर की लंबाई 


ऐसे में निर्माण शुरू होने से पहले जमीन की स्थिति का आकलन प्रोजेक्ट के लिहाज से बेहद जरूरी है। प्रस्तावित नमो भारत कॉरिडोर की लंबाई (Length of proposed Namo Bharat Corridor) 136.30 किलोमीटर होगी। यह दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर उत्तर पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों से होकर के सोनीपत, पानीपत और करनाल तक पहुंचेगा।

कॉरिडोर पर होंगे कुल इतने स्टेशन 


इसके लिए दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (Delhi-Ambala National Highway-44) के समानांतर रास्ते विकसित करने का प्लान है। कॉरिडोर पर कुल 22 स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें स्टेशन एलिवेटेड होंगे। वहीं, कश्मीरी गेट स्टेशन भूमिगत बनाया जाने वाल है। दिल्ली में इस कॉरिडोर के 6 स्टेशन होंगे, जिनमें इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, झरोदा माजरा, भलस्वा, अलीपुर और नरेला शामिल है।