हरियाणा से यूपी तक चार गांवों की कुल 6.888 हेक्टेयर जमीन पर बनेगी नई 4 लेन सड़क और पुल
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के बीच कनेक्टिविटी को बेतर बनाने के लिए हाल ही में योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि अब इन शहरों (New City in UP) के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक पुल का निर्माण किया जाएगा। यहां पर चार लेन सड़क का निर्माण होने वाला है।
HR Breaking News (Greater Noida) दिल्ली एनसीआर में स्थित ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में बेहतर कनेक्टिविटी को प्रदान करने के लिए इस बीच एक नया पुल बनाया जाने वाला है। इसकी वजह से राज्य में कनेक्टिविटी में तो सुधार आएगा ही, इसके साथ ही यहां पर रोजगार के भी नए नए मौके मिलने वाली है।
फरीदाबाद के साथ होगा कनेक्ट
ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद के साथ कनेक्ट करने के लिए अगले महीने कार्य शुरू हो जाएगा। गौतमुद्ध नगर की सीमा में मंझावली पुल तक 1.7 किलोमीटर की नई सड़क बनेगी। इसके साथ ही, शहर के अंदर लगभग पांच किलोमीटर (Greater Noida News) सड़क का चौड़ीकरण कर चार लेन का बनाया जाने वाला है। इसके लिए कंपनी को चयनित करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
अधिकारी ने दी जानकारी
अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा की सीमा में मंझावली गांव के सामने यमुना पर ग्रेटर नोएडा जाने के लिए पुल तैयार किया जाने वाला है। हालांकि ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के अट्टा गुजरान गांव से सड़क का निर्माण कार्य पूरा न होने की वजह से यातायात नहीं हो पा रहा है।
ग्रेटर नोएडा से होगा कनेक्ट
मंझावली पुल को ग्रेटर नोएडा से कनेक्ट करने के लिए कुल 4.99 किलोमीटर की सड़क को तैयार किया जाने वाला है। इसमें लगभग 1.7 किलोमीटर नई सड़क (New road in UP) का निर्माण होगा, जोकि मंझावली पुल से सीधी जुड़ने वाला है। बाकी 3.29 किलोमीटर की सड़क पहले से ही बनाई जा चुकी है। पूरी सड़क को चार लेन बनाने के लिए चौड़ीकरण किया जाना है। पीडब्ल्यूडी (PWD New project) को इसकी जिम्मेदारी दी जा चुकी है।
इतने हैक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण
उत्तर प्रदेश शासन की ओर से सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के लिए अगस्त में 65.50 करोड़ के बजट पास किया जा चुका है। वहीं, सड़क के लिए चार गांवों की कुल 6.888 हेक्टेयर जमीन को अधिग्रहित कर लिया गया है। पीडब्ल्यूडी (PWD) की अधिशासी अधिकारी का कहना है कि सड़क निर्माण का काम अगले महीने तक शुरू हो जाएगा, इसके लिए बजट और जमीन मिल चुकी है। अब कंपनी के चयन की प्रक्रिया जारी है। सड़क का निर्माण होने की वजह से लोगों की राह आसान होगी।
अधिकारियों ने दी जानकारी
ग्रेटर नोएडा-नोएडा (Greater Noida-Noida) से फरीदाबाद को जोड़ने के लिए यमुना पर मंझावली में पुल के साथ सड़क के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया। अब सिर्फ उद्धाटन का ही इंतजार है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सड़क बनने के बाद पुल को लोगों की आवाजाही के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा। मंझावली पुल की आधारशिला वर्ष 2014 में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने रखी थी।