New Changes : कल से बदल जाएंगे एलपीजी से लेकर यूपीआई तक के नियम, बैंक में मिनिमम बैलेंस पर भी फैसला

New Rule : अगर आप भी एलपीजी का यूज करते हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि अब कल से एलपीजी से लेकर यूपीआई तक के नियम (New Rule of LPG) में बदलाव किया जाएगा। साथ ही में बैंक में मिनिमम बैलेंस की लिमिट को बदलने का भी फैसला लिया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 

HR Breaking News - (LPG New Rules) भारत सरकार ने कर्मचारियों के लिए एक बड़े फैसले को लिया है। सरकार ने सरकार अब यूपीआई के नियमों को बदल दिया है। अब मिनिमम बैलेंस पर एक अहम निर्णय लिया गया है। अब इसकी लिमिट (Bank account limit) में बदलाव कर दिया गया है। साथ ही में यूपीआई के नियमों को भी बदल दिया गया है। खबर के माध्यम से जानते हैं कि 1 अप्रैल से किन नियमों को बदला जाने वाला है।


LPG गैस सिलेंडर के नियम में हुआ बदलाव-

हर महीने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव देखा जाता है। पिछले कुछ महीनों से सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ही बदलाव दर्ज किया गया है। फिलहाल रसोई गैस की कीमतें (LPG gas cylinder Price) स्थिर बनी हई है। पिछले महीने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में करीब 49 रुपये तक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। इसमें भी बदलाव की उम्मीद लगाई जा रही है।


रेलवे टिकट में बदलाव की संभावना-

मार्च 2026 में जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के नियमों में बदलाव की संभावना लगाई जा रही है। भारतीय रेलवे द्वारा टिकट बुकिंग (Railway ticket) के लिए नया RailOne एप लॉन्च किया जा सकता है। इस नए एप पर यात्रियों को जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल यात्रा से जुड़ी सभी चीजें आसानी से मिल जाएंगी।

सिम बाइंडिंग का बदला नियम-

डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार 1 मार्च से सिम बाइंडिंग का निमय ला रही है। इस नियम तहत WhatsApp, Telegram और Signal (sim binding News) जैसे एप यूपीआई की तरह की आपके सिम से लिंक रहने वाले हैं। फोन से सिम निकालते ही ये ऐप्स काम करना बंद कर देंगे।

UPI पेमेंट में आया बदलाव-

1 मार्च से यूपीआई पेमेंट में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। नए नियम के तहत बड़ी राशि ऑनलाइन ट्रांसफर (UPI Payment New Rule) अब सिर्फ UPI PIN से नहीं होगी, हालांकि बैंक हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक्स या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होने जा रहा है।


बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस का रूल-

देश के सरकारी बैंक 1 मार्च 2026 से मिनिमम बैलेंसे के नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। ये नए नियम के आने से बैंक अकाउंट (bank account Rules) में बैलेंस कम होने पर एवरेज मंथली बैलेंस के आधार पर पेनल्‍टी लगाई जाएगी। इससे पहले किसी एक दिन बैंक अकाउंट में बैलेंस कम होने पर पेनल्‍टी लगा दी जाती है।

CNG, PNG और ATF के बदले रेट-

पेट्रोलियम डिस्‍ट्रीब्‍यूटर कंपनियों द्वारा हर महीने टर्बाइन फ्यूल (ATF Rule) के साथ CNG (सीएनजी) और पीएनजी (PNG) के दामों में बदलाव किया जाता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि 1 मार्च 2026 को इनकी कीमतों में बदलाव दर्ज किया जा सकता है।