New City in Delhi NCR : दिल्ली एनसीआर में विकसित की जाएगी नई सिटी, लोगों को मिलेगी लग्जरी लाइफ

New City in Delhi NCR : दिल्ली एनसीआर एक भीड़भाड़ वाला शहर है। अब यहां पर सरकार ने नई सिटी विकसित करने का प्लान तैयार किया है। दिल्ली (Delhi NCR Development ) में इस नई सिटी के विकसित होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। आइए खबर में जानते हैं इस नई सिटी के बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (New City) सरकार लगातार दिल्ली के इंन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है। अब दिल्ली के विकास पर गौर करते हुए ओर लोगों को लग्जरी लाइफ देने के लिए नई सिटी विकसित किए जाने का प्लान है। दिल्ली में लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए इस नए आधुनिक शहर को बसाया जाएगा। आइए खबर में जानते हैं कि ये नया शहर (Delhi NCR Development Project) कहां बसाया जाएगा।

 

यमुना एक्सप्रेसवे के पास बसेगा नया शहर 


सरकार की ओर से अब यमुना एक्सप्रेसवे के पास 'न्यू आगरा' (New Agra City)  को बसाए जाने का प्लान है, जिसे तकरीबन 14,480 हेक्टेयर में विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत 60 गांव शामिल होंगे और 10 लाख लोगों को जॉब मिल सकेगी और सिर्फ इतना ही नहीं यह नया शहर दिल्ली-NCR के लिए एक बड़ा टूरिज्म और इंडस्ट्रियल हब बनकर उभरेगा। बता दें कि यह शहर जेवर में जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट  (Noida International Airport) बन रहा है, उससे सिर्फ 140-150 km दूर है, जो इसे दिल्ली से कनेक्ट करेगा।

 

यीडा ने तैयार किया मास्टर प्लान 2041 


बता दें कि  ये नया शहर नया आगरा  (new city new agra) पर्यटन और मनोरंजन का केंद्र बनेगा। यीडा द्वारा तैयार मास्टर प्लान 2041 के अंतर्गत यह नया शहरी इलाका आगरा के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यहां पर्यटकों के लिए आकर्षक सुविधाएं विकसित किए जाने का प्लान है। 


यीडा द्वारा तैयार मास्टर प्लान 2041 (YEIDA Master Plan 2041) के अनुसार 823।7 हेक्टेयर में ग्रीन रिवर बफर जोन का निर्माण होगा और इस जोन में पर्यावरण संरक्षण के लिए कई प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों के साथ दुर्लभ पेड़-पौधो को लगाया जाएगा और पूरा शहर तीन चरणों में बांटा जाएगा। इस नए शहर में खासतौर से वेलनेस टूरिज्म पर जोर दिए जाने का प्लान है, जहां योग, आयुर्वेदिक मसाज, उपचार और बायोफिलिक वेलनेस सेंटर जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

हेन्डक्राफ्टी कारीगरी को मिलेगा बढ़ावा 


सिर्फ इतना ही नहीं शहर में स्थानीय हेन्डक्राफ्टी कारीगरी (Local handicrafts)  को बढ़ावा दिया जाएगा। यहां पर पर्यटक मिट्टी के बर्तन, लकड़ी की कारीगरी आदि पारंपरिक कलाओं को सीख सकेंगे। इसके साथ ही खेल गांव और गोल्फ कोर्स भी विकसित होंगे। यीडा द्वारा मास्टर प्लान (Master Plan by YEIDA) में 100 हेक्टेयर में गोल्फ कोर्स प्रस्तावित किया गया है और 100 हेक्टेयर में खेल गांव प्रस्तावित किया गया है। इसके साथ ही कुल 460 हेक्टेयर क्षेत्र मनोरंजन और ग्रीन स्पेस के लिए रिजर्व रहने वाला है, जो कुल क्षेत्रफल का तकरीबन 3.08 प्रतिशत है।

 


इन उद्योगों को दी जाएगी प्राथमिकता 


इसके साथ ही पर्यटन इलाके में 405 हेक्टेयर भूमि दो जोन में बसेगी। यहां लग्जरी और बजट होटल, रिसोर्ट, एग्जीबिशन एंड ट्रेड सेंटर, थीम पार्क और वेलनेस सेंटर का निर्माण (Construction of wellness center) किया जाएगा और शहर स्तरीय दो और जिला स्तरीय चार पार्क ग्रीन बेल्ट के तहत विकसित किए जाने का प्लान है। ट्रेपेजियम जोन में होने की वजह से प्रदूषणकारी औद्योगिक गतिविधि को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा ओर सिर्फ  20 से कम प्रदूषण स्कोर वाले उद्योगों को प्राथमिकता मिलेगी।

लाखों लोगों के लिए होगी रोजगार की व्यवस्था 


दिल्ली एनसीआर के पास बसाए जाने वाले इस नए शहर में कुल 15 लाख लोग रह सकेंगे और उनके रोजगार की व्यवस्था होगी। यीडा के एसीईओ का कहना है कि बोर्ड बैठक में संशोधित मास्टर प्लान पेश किया गया है। स्कूल ऑफ प्लानिंग (School of Planning) को हरी झंडी दिखने के बाद ही आम लोगों से आब्जिेक्शन लिए जा रहे हैं, उसके बाद विकास का कार्य शुरू होगा। यह योजना  (Delhi NCR New Projects) आगरा को पर्यटन, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में नई तस्वी देगी।