गुरुग्राम में बनेगा नया एलिवेटेड रोड, 750 करोड़ से होगा भूमि का अधिग्रहण
HR Breaking News (Gurugram News Update) हरियाणा के गुरुग्राम में नया एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा, जिससे आसपास के शहरों को भी लाभ मिलेगा। साइबर सिटी गुरुग्राम में यह एलिवेटेड रोड सोहना रोड पर बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से भी कनेक्टिविटी दी जाएगी। गुरुग्राम के इस रोड को एक्सेस कंट्रोल बनाया जाएगा, जिसके लिए 750 करोड़ से जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
कहां से कहां तक बनेगी सड़क (New elevated road in Gurugram)
यह नया एलिवेटेड रोड गुरुग्राम के वाटिका चौक से शुरू होकर नेशनल हाईवे 48 (National Highway 48) तक जाएगा। जहां पर यह क्लोवरलीफ कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। इस एक्सप्रेसवे जैसे एलिवेटेड कॉरिडोर के बन जाने से द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर आवाजाही भी आसान हो जाएगी। यह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और द्वारका एक्सप्रेसवे को आपस में कनेक्ट करने का काम करेगा।
ट्रैफिक सिग्नल फ्री होगा रोड (traffic signal free road)
दिल्ली एनसीआर के लिए यह रोड बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि यह ट्रैफिक सिग्नल फ्री होगा और वाहनों की तेज आवाजाही इस रोड के माध्यम से हो सकेगी। इस रोड से बड़े व छोटे वाहन आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
जमीन का किया जाएगा अधिग्रहण (land acquisition)
गुरुग्राम के इस सदन पेरीफेरल रोड पर 4 किलोमीटर में एलिवेटेड कॉरिडोर (elevated corridor) को बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण के लिए 750 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है। इस रूट पर ही डबल डेकर का मेट्रो कॉरिडोर भी बनाया जाएगा। नीचे एलिवेटेड रोड होगा और ऊपर डबल डेकर मेट्रो की लाइन बिछाई जाएगी।
गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम (Gurugram traffic jam) की समस्या होगी खत्म
यह रोड बन जाने से गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के प्रोजेक्ट के अनुसार ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। इससे सेक्टर 69, सेक्टर 70, सेक्टर 78, सेक्टर 71 को सीधा फायदा पहुंचेगा। वहीं, वाटिका चौक, सुभाष चौक और राजीव चौक होकर दिल्ली व जयपुर की तरफ जाने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा। यहां पहले जहां काफी लंबे समय तक वाहनों को गुजरने के लिए इंतजार करना पड़ता था, अब कुछ ही पलों में एरिया क्रॉस हो जाएगा।
साइकिल ट्रैक भी साथ में बनेगा (New cycle track)
इस एलिवेटेड रोड के साथ में ढाई मीटर चौड़ा साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा। साथ में 3 मीटर चौड़ा फुटपाथ भी बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए डिजाइनिंग का काम चल रहा है और जल्द ही डीपीआर को तैयार कर दिया जाएगा। इसके बाद इसे धरातल पर लाया जाएगा।
4 से 5 किलोमीटर होगी एलिवेटेड रोड की लंबाई (new road in Delhi NCR)
इस एलिवेटेड रोड की लंबाई 4 से 5 किलोमीटर की होगी जो नेशनल हाईवे 48 के क्लोवरलीफ इंटरचेंज पर खत्म होगा। एलिवेटेड रोड सीधा द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। सोहना रोड से द्वारका एक्सप्रेसवे की दूरी करीब 5.5 किलोमीटर की है। यह अब बिना ट्रैफिक सिग्नल के पूरी होगी। इसके दोनों तरफ चार-चार लेन बनाई जाएंगे जबकि नीचे की साइड में तीन-तीन लाइन होगी। दो लाइन की सर्विस रोड बनाई जाएगी। दो से 3 साल में यह प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है।