Delhi NCR में बनाया जाएगा नया एलिवेटेड रोड, इस रूट पर सफर हो जाएगा आसान

Delhi NCR elevated road : सरकार लगातार दिल्ली एनसीआर के विकास को नई रफ्तार देने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अब जल्द ही दिल्ली एनसीआर में नया एलिवेटेड रोड बनाया जाने वाला है। इस एलिवेटेड रोड के निर्माण से रूट पर सफर बेहद आसान हो जाएगा। खबर में जानिए की ये नया एलिवेटेड रोड (Delhi NCR elevated road ) कहां बनाया जाएगा।
 

HR Breaking News (Delhi NCR) सरकार अब दिल्ली एनसीआर में एक नया एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारियों में जूटी हुई है। इस नए एलिवेटेड रोड के बनाए जाने से इस रूट पर यातायात व्यव्सथा बेहद सुगम होगी और रोजगार (Delhi NCR News) के नए अवसर सृजित होंगे। ऐसे  में आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली में ये एलिवेटेड रोड कहां बनाया जाएगा। 

 


कहां बनेगा ये नया एलिवेटेड रोड 


दरअसल, आपको बता दें कि  दिल्ली और नोएडा से जाम में बिना फंसे यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) तक पहुंचना बेहद सुगम होगा। अब जल्द ही नोएडा में एक ओर एलिवेटेड रोड (noida greater elevated road) बनाया जाने वाला हैं। इस नए एलिवेटेड रोड की लंबाई 2 किलोमीटर के आस-पास होगी।

 

ये एलिवेटेड रोड चिल्ला एलिवेटेड रोड (elevated road) से उतरने वाले रैंप के आगे से शुरू किया जाएगा और सेक्टर-94 के गोलचक्कर वा जाकर ये रोड समाप्त होगा। बता दें कि नोएडा में फिल्टी सिटी रोड में लोगों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए 5.96 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड का निर्माण (construction of elevated road) किया जा रहा है, जो मयूर विहार फ्लाईओवर को कनेक्ट करेगा और महामाया फ्लाईओवर पास जाकर समाप्त होगा। 

इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना होगा सुगम


अभी फिलहाल में तो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida Expressway) पर पहुंचने के लिए जजाम  की समस्या हो जाती है। रिपोर्ट के अनुसार इस जाम को समाप्त करने के लिए ही नोएडा अथॉरिटी ने महामाया फ्लाईओवर के पास समाप्त होने वाले चिल्ला एलिवेटेड रोड  (Chilla Elevated Road) को सेक्टर-94 के गोलचक्कर तक कनेक्ट करने के लिए नया एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार नोएडा के सेक्टर-94 से सेक्टर-150 तक पहले ही 6 लेन वाला 31 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। ऐसे में दिल्ली और नोएडा के लोग यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway)तक आसानी से पहुंच जाएंगे। जैसे ही ये प्रोजेक्ट पूरे होते हैं तो जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना सुगम होगा। 

भारी जाम से मिलेगा अब छुटकारा


वैसे  तो अभी मयूर विहार के रास्ते से होकर के नोएडा में एंट्री करने वाले रोड पर जाम की समस्या रहती है। ये रोड ही नोएडा फिल्म सिटी (Noida Film City) और महामाया फ्लाईओवर के रास्ते से होकर के नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे तक ले जाता है। इस रोड पर काफी जाम रहता है और इस वजह से दिल्ली से लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (delhi to yamuna expressway) तक गाड़ियां देरी से पहुंचती हैं। लेकिन अब इस प्रोजेक्ट (Noida Elevated Road Projects) से नोएडा वालों को काफी राहत मिलेगी।