New Expressway: उत्तर प्रदेश में बनेगा एक और एक्सप्रेसवे, इतनी आएगी लागत, यह होगा रूट
New Expressway :सड़कों की मजबूत कनेक्टिविटी के लिए और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए-नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। अब यूपी (UP Expressway Projects) में एक और नए एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हो गया है। यूपी का ये नया एक्सप्रेसवे हरियाणा से सीधे यूपी को कनेक्ट करेगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि यूपी में ये नया एक्सप्रेसवे कहां बनाया जाने वाला है।
HR Breaking News (New Expressway) यूपी में अब एक ओर नए एक्सप्रेसवे को लेकर चर्चांए हो रही है। यूपी का ये नया एक्सप्रेसवे पश्चिमी यूपी (UP New Expressway) से लेकर हरियाणा तक के सफर को बेहद आसान बना देगा। यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे कई जिलों के लोगों के लिए सफर को आसान बनाएगा। आइए खबर में जानते हैं कि ये एक्सप्रेसवे कहां बनाया जाएगा और इसमे कितनी लागत आएगी।
कितनी आएगी एक्सप्रेसवे की लागत
सबसे पहले तो आप यह जान लें कि यह एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल के बीच निर्मित किया जाएगा। बता दें कि यह टप्पल में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) और पलवल में ईस्टर्न फेरीफेरल के इंटरचेंज से सीधे तौर पर जुड़ जाएगा। इस नए एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 32 किलोमीटर होगी। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 2300 करोड़ रुपये खर्च आ सकता है।
बता दें कि इस एक्सप्रेसवे (New Expressway Updates) के निर्माण से अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली, एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल, गुरुग्राम और हरियाणा का सफर आसान हो जाएगा। सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे तक का सफर अब करीब एक घंटे में पूरा होगा, जिससे मथुरा, आगरा और आसपास के हिस्सों तक पहुंचने में समय की बचत होगी।
इन 43 गांवों की जमीन का अधिग्रहण
इस एक्सप्रेसवे (Expressway news) के बनने में अलीगढ़ जिले के लगभग 43 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इन गावों में अंडला, अर्राना, जरारा, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, चौधाना, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, तरौरा, उदयगढ़ी, बमौती, बांकनेर आदि गांव का नाम शामिल हैं।
जानिए क्या है इस एक्सप्रेसवे के फायदे
इस एक्सप्रेसवे (New Expressway) के निर्माण से अलीगढ़ से नोएडा की दूरी बेहद कम हो जाएगी और लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएगा। नोएडा से गुरुग्राम तक आवागमन में जाम से छुटकारा मिलेगा। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी होगी और इससे व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इस एक्सप्रेसवे का फायदा यह होगा कि लंबी दूरी तय करने वालों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर मिल सकेगा।