govt schemes : निवेश के लिए बेहतर हैं ये सरकारी स्कीम, सुरक्षित तरीके से होगा अच्छा फंड इकट्ठा
govt schemes :हर कोई अपनी मेहनत की कमाई को कहीं- न -कहीं इन्वेस्टमेंट करना चाहता है, जहां से उनको अच्छा-खासा रिटर्न मिल सकें। अगर आप भी किसी इन्वेस्टमेंट ऑप्शन की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इस खबर में हम आपको सरकार की ऐसी बंपर स्कीम (govt schemes for investment) के बारे में बताने वाले हैं, जहां निवेश कर आपका अच्छा-खासा फंड इकट्ठा हो सकता है।
HR Breaking News (govt schemes) वैसे तो मार्केट में इन्वेस्टमेंट के कई ऑप्शन मौजुद है, जहां पर लोग अपने पैसों को सुरक्षित इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं और काफी अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। आज हम आपको इस खबर में ऐसी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप सुरक्षित इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं और बंपर रिटर्न पा सकते हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं सरकार की इन बंपर स्कीम (govt schemes ) के बारे में।
NSC स्कीम क्यों है बेस्ट
इन्वेस्टमेंट के लिए NSC स्कीम बेस्ट है। यह एक सरकारी योजना है। आप इस स्कीम में 5 साल की अवधि के लिए इन्वेस्ट कर 7.7 प्रतिशत की ब्याज दरों का फायदा ले सकते हैं। आप सिर्फ 1000 रुपये से अपना निवेश शुरू कर सकते हैं। वहीं, इस स्कीम (National Savings Certificate) में निवेश की कोई अधिकतम लिमिट नहीं है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड में करें इन्वेस्ट
इसके अलावा आप चाहे तो PPF स्कीम यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं। आप यहां कम निवेश में बढ़िया फंड जोड़ सकते हैं। आप इस स्कीम में सालाना इन्वेस्ट कर सकते हैं और इसमे सालाना निवेश की अधिकतम लिमिट 1.50 लाख रुपये तक है। स्कीम में निवेश की मिनिमम लिमिट 500 रुपये है। अगर आप इस स्कीम में निवेश करते हैं तो PPF स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का है। वहीं PPF स्कीम में निवेश (Investment in PPF Scheme) करने पर इन्वेस्टर्स को 7.1 प्रतिशत की दर से रिटर्न दिया जाता है।
किसान विकास पत्र भी है बेस्ट
इन्वेस्टमेंट के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन किसान विकास पत्र स्कीम (Kisan Vikas Patra Scheme) भी है। ये पोस्ट ऑफिस की धांसू स्कीम है। इस स्कीम में आप 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं और अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है।
आप स्कीम में आप अपने पैसों को निवेश कर पैसों को डबल कर सकते हैं। हालांकि इसमे निवेश के लिए आपको 115 महीनों का समय देना होगा। KVP स्कीम में निवेश (Investment in KVP Scheme) के तहत इन्वेस्टर्स को 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर से रिटर्न दिया जाता है।
