new expressway in up : यूपी वालों का सफर होगा और आसान, 15 हजार करोड़ की लागत से इन जिलों के बीच बनेंगे नए लिंक एक्सप्रेसवे
UP new expressway : उत्तर प्रदेश अब दूसरे राज्यों से कई एक्सप्रेसवे के जरिये कनेक्ट हो चुका है। अब प्रदेश के हर शहर को आपस में कनेक्ट करने के लिए 15 हजार करोड़ की लागत से नए लिंक एक्सप्रेसवे (UP new link expressway) भी बनाए जा रहे हैं। आने वाले समय में प्रदेश के लोगों का सफर और सुगम हो जाएगा। आइये जानते हैं ये एक्सप्रेसवे किन जिलों के बीच बनाए जाएंगे।
HR Breaking News (UP expressway)। उत्तर प्रदेश में हाई स्पीड कनेक्टिविटी के लिए कई एक्सप्रेस व लिंक एक्सप्रेसवे (Link Expressway In Uttar Pradesh) बनाए जा रहे हैं। अब 15 हजार करोड़ से कई जिलों के बीच नए लिंक एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। इनके बनने के बाद एक शहर से दूसरे शहर में पहुंचने के लिए लोगों का घंटों का सफर मिनटों में तय हो सकेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार (UP govt) व एनएचआई (NHAI) इन नए लिंक एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए तमाम प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कर रहे हैं।
ये नए लिंक एक्सप्रेसवे बनेंगे प्रदेश में
उत्तर प्रदेश (UP news) में एक्सप्रेसवे नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। अब उत्तर प्रदेश में 15 हजार करोड़ की लागत से झांसी लिंक एक्सप्रेसवे, चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के अलावा गाजीपुर-चंदौली और जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे।
इनके बनने के बाद प्रदेश में रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM yogi) इन लिंक एक्सप्रेसवे की प्रक्रियाओं पर नजर रखे हुए हैं। कहा जा रहा है कि ये लिंक एक्सप्रेसवे अगले दो साल बाद शुरू हो जाएंगे।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Link Expressway) उत्तर प्रदेश का सबसे अहम लिंक एक्सप्रेसवे है। इससे पूर्वांचल को नई दिशा मिलेगी। गोरखपुर जिले के जैतपुर से लेकर आजमगढ़ (Jaitpur to Azamgarh road) जिले के सलारपुर गांव तक यह लिंक एक्सप्रेसवे लगभग बनकर तैयार हो चुका है।
चार लेन वाला यह एक्सप्रेसवे 90 किलोमीटर से भी अधिक लंबा है। करीब 5800 करोड़ की लागत से बने इस लिंक एक्सप्रेसवे (link expressway news) पर 7 फ्लाईओवर, कई छोटे-बड़े पुल और 125 अंडरपास हैं। इसके अलावा 2 टोल प्लाजा भी इस लिंक एक्सप्रेसवे (new expressway in UP) पर बनाए गए हैं।
गोरखपुर, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर और आजमगढ़ को आपस में जोड़ने वाले इस मार्ग से लखनऊ से गोरखपुर का सफर काफी कम हो गया है, जो अब 3 घंटे में ही तय हो सकेगा।
झांसी लिंक एक्सप्रेसवे
बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए नई सौगात साबित होने वाला झांसी लिंक एक्सप्रेसवे (Jhansi Link Expressway) लगभग 135 किलोमीटर लंबा बनेगा। उत्तर प्रदेश (UP National highway news) बीड़ा के पास झांसी लिंक एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा।
इसके बाद वाहन चालकों के लिए सफर और भी आसान हो जाएगा। 1,300 करोड़ से बनने वाले इस लिंक एक्सप्रेसवे (link expressway) के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य भी अब जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे
अन्य लिंक एक्सप्रेसवे की तरह ही 20 किलोमीटर लंबा चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे (Chitrakoot Link Expressway) भी प्रदेश में कनेक्टिविटी को विस्तार देगा। इसके बनने के बाद चित्रकूट बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से डायरेक्ट जुड़ जाएगा। इस लिंक एक्सप्रेसवे के लिए बजट दिया जा चुका है।
गाजीपुर-चंदौली लिंक एक्सप्रेसवे
यह लिंक एक्सप्रेसवे 100 किलोमीटर की दूरी में बनाया जाएगा। इसके बनने के बाद प्रदेश में औद्योगिक विकास, व्यापार व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वाराणसी के लिए भी सफर आसान हो जाएगा। गाजीपुर-चंदौली लिंक एक्सप्रेसवे (Ghazipur-Chandauli Link Expressway) पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए नई सौगात बनेगा।
गंगा एक्सप्रेसवे-जेवर एयरपोर्ट लिंक
उत्तर प्रदेश में लगभग 595 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway news) सबसे बड़े एक्सप्रेसवे के रूप में जाना जाता है। यह इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। मेरठ व प्रयागराज को आपस में जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे जेवर में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से भी जुड़ेगा।
जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport expressway) से इसे कनेक्ट करने के लिए 76 किलोमीटर लंबा नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। यह नोएडा और बुलंदशहर के 125 गांवों से होकर गुजरेगा।
लगभग 4 हजार 415 करोड़ रुपये से बनने वाले इस लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से लोगों को जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने में आसानी रहेगी। यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) का भी इससे सीधा जुड़ाव हो जाएगा।