New Expressway : लखनऊ और भोपाल के बीच बनेगा नया सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे, ₹5,757 करोड़ रुपये आएगा लागत  

New Expressway : उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए अब एक नया सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी की गई है। सरकार ने यूपी की राजधानी लखनऊ और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बीच सफर को आसान करने और यात्रा के समय को घटाने के लिए नया एक्सप्रेसवे बनाने का ऐलान किया है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किस रूट पर नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। 

 

HR Breaking News - (Lucknow Bhopal New Expressway)। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों राज्य के विकास को रफ्तार मिलने वाली है। दरअसल सरकार ने दोनों राज्यों के बीच नया एक्सप्रेस बनाने की घोषणा की है। नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने की जिम्मेदारी NHAI को सौंप गई है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच का सफर आसान और तेज होने वाला है। यहां NHAI नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाने जा रहा है जिससे लखनऊ और भोपाल के बीच 14 घंटे का सफर केवल 7 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। 


नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर इतना आएगा खर्चा - 


नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) अपने भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत कानपुर से MP के सागर तक नया एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेसवे (New Access Controlled Green Field Expressway) बनाने वाला है।  इस एक्सप्रेसवे को बनाने में लगभग 5,757 रुपये करोड़ का खर्चा आएगा। इस प्रोजेक्ट से दोनों राज्यों की राजधानियों के बीच सफर तो आसान होगा ही बल्कि निवेश और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Greenfield Expressway) के बनने से समय और फ्यूल दोनों की बचत होगी। इसे इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है। NHAI के अधिकारियों की मानें तो इस प्रोजेक्ट में एजेंसी फाइनल हो रही है। 


600KM की दूरी घटकर होगी 118KM

मौजूदा समय में भोपाल से लखनऊ के बीच करीब 600 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। कानपुर से कबरई (महोबा) तक 118KM लंबा एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे (Access-controlled Greenfield Highway) बुंदेलखंड से लेकर कानपुर तक के इलाकों में सफर आसान हो जाएगा। 


इन जिलों से होकर गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे - 


ये एक्सप्रेसवे यूपी (up new expressways) के कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर और महोबा जिलों से होकर गुजरेगा। इन जिलों के विकास को भी गति मिलेगी। यह एक्सप्रेसवे आगे बुंदेलखंड में सागर हाईवे से कनेक्ट होगा। जिससे मध्य प्रदेश की ओर कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। कानपुर के पास ये रामपुर क्षेत्र में रिंग रोड से जुड़ेगा, जिससे शहर के अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों तक सीधा संपर्क मिलेगा. इससे वाराणसी, प्रयागराज के साथ ही कई अन्य बड़े जिलों को भी नई कनेक्टिविटी मिलेगी। 


नया एक्सप्रेसवे बनने से होगा ये फायदा - 


सरकार ने इस एक्सप्रेसवे के दोनों ओर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्लान तैयार किया है। लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करना केंद्र सरकार का लक्ष्य है, ताकि कच्चा माल समय पर फैक्ट्रियों तक पहुंचे और तैयार उत्पाद आसानी से बाजारों तक पहुंच सके। इससे बुंदेलखंड और आसपास के जिलों में निवेश और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। 

इस नए एक्सप्रेसवे (new expressways) के बनने से यूपी और मध्य प्रदेश के बीव सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे व्यापार, परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी। इस एक्सप्रेसवे के तैयार होने से दोनों राज्यों की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी।