UP में लोगों के लिए बनाया जाएगा नया हाईटेक स्मार्ट शहर, 6000 एकड़ में होगा विकास
HR Breaking News : (UP News) देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य यूपी में एक नई टाउनशिप बसाने को लेकर प्लान तैयार कर लिया गया है। यूपी में इस नए हाईटेक स्मार्ट शहर के निर्माण से लोगों को सस्ते में प्लॉट्स उपलब्ध हो सकेंगे। बताया जा रहा है कि यूपी की इस नई स्मार्ट सिटी (UP Smart City) का विकास 6000 एकड़ में किया जाने वाला है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
4 दशक के बाद लिया गया ये फैसला
यूपी (UP ka nya sher) का ये नया शहर 6,000 एकड़ में फैला होगा। ये नई टाउनशिप जिस इलाके में बसाई जाने वाली है उस एरिया में ऐसी टाउनशिप तकरीबन 40 साल पहले बसाई गई थी और अब सरकार ने करीब 4 दशक के बाद इस नए शहर को बसाने का नया शहर बसाने का फैसला किया है।
रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्लॉट्स होंगे उपलब्ध
प्रदेश में बसने वाले इस नए शहर में लोगों को रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्लॉट्स दोनों मौजुद होंगे। इस नई टाउनशिप को लखनऊ के बक्शी का तालाब (Bakshi Ka Talab) एरिया में बसाने जा रही है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (Lucknow Development Authority) ने इस 6,000 एकड़ की टाउनशिप बसाने का प्लान बनाया है और इसके लिए जमीन का सर्वे भी शुरू किया जा चुका है।
इन 14 गावों की जमीन को किया चिह्नित
एलडीए के वाइस प्रेसिडेंट के अनुसार इस योजना के लिए बीकेटी क्षेत्र के 14 गांवों की जमीन को चिन्हित कर लिया गया है।इन 14 गावों के जिलों में भौली, बौरुमाऊ, धतिंगरा, गोपरामऊ, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फर्रुखाबाद, कोडरी भौली, कमलाबाद, कमलापुर, सैदापुर और पल्हरी का नाम शामिल हैं। बता दें कि ये नई टाउनशिप (UP New Township) लखनऊ से सीतापुर की ओर जाने वाले रोड पर विकसित होगी।
उनका कहना है कि टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण का प्रोसेस (land acquisition process) तेज करने के लिए 5 सीनियर ऑफिसर की एक कमेटी का निर्माण किया गया है। इस कमेटी के अध्यक्ष सचिव हैं। एलडीए की ओर से 3 मार्च को ही इन गांवों की जमीन अधिग्रहण को लेकर आदेश जारी कर दिए थे।
40 साल बाद एलडीए बसाएगी टाउनशिप
दरअसल, बता दें कि एलडीए (LDA) तकरीबन 40 साल बाद सीतापुर रोड पर एक बार फिर टाउनशिप बसाने जा रहा है। इससे पहले, एलडीए की ओर से जानकीपुरम और जानकीपुरम एक्सटेंशन योजना विकसित की गई थी। प्रदेश (UP New Project) की इस योजना से लखनऊ के लोगों को आधुनिक सुविधाओं से लैस नए आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट का फायदा मिल सकेगा।
NCR की तर्ज पर बसेगा नया शहर
वैसे भी यूपी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region) की तर्ज पर लखनऊ से सटे जिलों के कुछ हिस्सों को मिलाकर स्टेट कैपिटल रीजन (State Capital Region) बनाने का प्लान बनाया है। बता दें कि प्रदेश में इस नई बसावट की योजना को इसी प्रोजेक्ट का एक पार्ट माना जा रहा है।