UP News : उत्तर प्रदेश में 285 एकड़ भूमि पर बसेगा नया शहर, भूमि अधिग्रहण की तैयारी शुरू
HR Breaking News : (UP News) यूपी में विकास की गति तेज हो गई है। अब प्रदेश में एक ओर नए शहर को बसाया जाने वाला है। प्रदेश में इस नए शहर के बसाए जाने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और लोगों का अपना आशियाना बनाने का सपना भी पूरा हो सकेगा। इस नए शहर (UP New City) को बसाने के लिए भूमि अधिग्रहण का प्रोसेस शुरू हो चुका है। आइए विस्तार से जानते हैं कि प्रदेश का ये नया शहर कहां बसाया जाने वाला है।
कहां बसाया जाएगा ये नया शहर
यूपी में अब ये नया शहर मैनपुरी-इटावा रोड (Mainpuri-Etawah Road) पर बसाए जाने की योजना है। मैनपुरी सदर तहसील क्षेत्र के मैनपुरी-इटावा रोड पर ये नया शहर बसाया जा रहा है। उप्र आवास विकास परिषद, आगरा ने 285 एकड़ भूमि को शहरीकरण के लिए गूगल अर्थ (Google Earth) के जरिये चिह्नित कर लिया गया है। दो दिन पहले पर्यटन मंत्री और मैनपुरी प्रशासन के साथ उप्र आवास विकास परिषद, आगरा के अधिकारियों के साथ इस मामले को लेकर बातचीत की गई है। इस बैठक में जमीन के बारे में चर्चा की गई है।
भूमि अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव
मैनपुरी-इटावा रोड (Mainpuri-Etawah Road) पर लोअर गंगा कैनाल के पास 285 एकड़ भूमि के ग्राम और खसरे सहित क्षेत्रफल की सूचना जिला प्रशासन से मांग ली गई है। माना जा रहा है कि प्रशासन से सूचना जाते ही परिषद की ओर से इस भूमि का सर्वे किया जाएगा। जिले में जेसे-जैसे शहरीकरण बढ़ रहा है, उस हिसाब से बढ़ते हुए शहरीकरण को देखते हुए शहर के सुनियोजित विकास/आवासीय समस्या के निदान के लिए परिषद ने नई योजना संचालित किए जाने का फैसला लिया है। आवास विकास परिषद की ओर से इसके लिए भूमि अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए बोला गया है।
इन बिंदुओं का रखा जाएगा विशेष ध्यान
इस मामले में भूमि का चिह्नाकन (Marking of land) करते हुए एवं अन्य बिंदुओं पर गौर कर तकरीबन 285 एकड़ भूमि को गूगल अर्थ के जरिए मैनपुरी-इटावा रोड पर लोअर गंगा कैनाल के पास चिह्नाकित किया गया है। इन बिंदुओं में जैसे सीवरेज के निस्तारण के लिए ड्रेन एवं रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे (Agra-Lucknow Expressway) कट से निकटतम दूरी आदि चीजों पर गौर किया गया है। आवास विकास परिषद, आगरा के अधिशासी अभियंता , अधीक्षण अभियंता , सहायक अभियंता के अधिकारियों ने सर्किट हाउस में पर्यटन मंत्री के साथ कई समय तक इस बारे में चर्चा की है। एसडीएम (SDM) सदर भी इस दौरान मौजूद रहे।
