New Pay Commission : 90 हजार के करीब होगी कर्मचारियों की सैलरी, जानें 8वें वेतन आयोग पर अपडेट

New Pay Commission : नया वेतन आयोग कर्मचारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नए वेतन आयोग में कर्मचारियों के लिए कई सैलरी संशोधन लागू किए जाएंगे। कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा। यह अब भी एक चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर कर्मचारियों के लिए एक और अनुमान आया है।

 

HR Breaking News (8th Pay Commission) कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग पर नया कैलकुलेशन आया है। कर्मचारियों की सैलरी 90 हजार के करीब पहुंचने वाली है। इसको लेकर नए आंकड़ों ने कर्मचारियों को उम्मीद देने का काम किया है। हालांकि यह कन्फर्म नहीं है, लेकिन फिर भी देखने वाली बात होगी कि कर्मचारियों को कितना लाभ होगा।

 

 
कर्मचारियों के भत्तों का भी मिलेगा लाभ


8वें वेतन आयोग के तहत DA जीरो (DA zero Updates) हो जाएगा। यह नए सिरे से शुरू होगा। उम्मीद की जा रही है कि जैसे ही आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाता है तो इससे मौजूदा DA को मूल वेतन में शामिल कर दिया जएगा। इसके बाद DA का केलकुलेशन (Calculation of DA) जीरो से शुरू होगा। हालांकि जैसे अब भी सरकार डीए में दो बार संशोधन करती है। वैसे ही यह सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। अभी फिलहाल में सरकार DA में सालाना औसतन 7 से 8 प्रतिशत का इजाफा करती है।

18 महीने में आएगी आयोग की रिपोर्ट


सरकार की ओर से यह निर्देश दिए गए हैं कि 8वें वेतन आयोग (8th cpc updates) को 18 महीनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। यानी उम्मीद है कि आठवों वेतन आयोग 2027 की शुरुआत तक लागू हो सकता है। जानकारो का कहना है कि 8वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता जीरो कर दिया जाएगा। वैसे तो अभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का 58 प्रतिशत DA दिया जाता है।

फिटमेंट फैक्टर पर होगा निर्भर, जानें क्या होता है फिटमेंट फैक्टर

फिटमेंट फैक्टर (fitment factor kya hai) एक ऐसा मल्टीपेयर होता है, जिसक यूज पिछले वेतन आयोग के मूल वेतन को केलकुलेट करके नया वेतन तय किया जाता है। उदाहरण के तौर पर वर्तमान में चल रहे सातवें वेतन आयोग में, फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय किया गया था यानी की अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 35,000 थी, तो कर्मचारियों का नया मूल वेतन (New basic pay of employees) 35,000 × 2.57 = 89,950 रुपये होगा। अब उम्मीद जताई जा रही है कि 8वें वेतन आयोग में 2.0 और 2.5 के बीच फिटमेंट फैक्टर रह सकता है। 

इस आधार पर बढ़ेगी सैलरी

कर्मचारियों का नया सैलरी स्‍ट्रक्‍चर (New salary structure for employees), फिटमेंट फैक्टर को इससे पहले के मूल वेतन से केलकुलेट करके तय किया जाता है। हम आपको एक उदाहरण के माध्यम से समझाते हैं। जैसे कि अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 35,000 रुपये है और आठवें वेतन आयेाग में नया फिटमेंट फैक्टर 2.11 तय किया जाता है, तो इससे कर्मचारियों का नया मूल वेतन 35,000 × 2.11 = 73,850 रुपये के आस-पास होगा।

2.0 फिटमेंट फैक्टर से इतना बढ़ेगा वेतन


अगर आठवें वेतन आयोग में नया फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor hike) 2.0 तय किया जाता है तो इससे जिस कर्मचारी का मूल वेतन 50,000 है तो बढ़कर नया वेतन 50,000 × 2.0 = 1,00,000 रुपये हो जाएगा। इससे मकान किराया भत्ता और महंगाई भत्ता जैसे अलाउंस को भी एड किया जाएगा। इसके साथ ही HRA (House rent allowance) और DA (dearness allowance) जैसे भत्ते में भी मूल भत्तो के हिसाब से इजाफा किया जाता हैं।