New Rail Line : राजस्थान से जुड़ेगा हरियाणा, 215KM लंबी नई रेल लाइन को मंजूरी, इस दिन शुरू होगा काम 

New Rail Line News : देश के सभी राज्यों में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सड़क निर्माण के साथ-साथ रेलवे नेटवर्क को बढ़ाने पर भी काम किया जा रहा है। इस समय कई नई रेलवे लाइन बिछाने की परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। इस बीच राजस्थान और हरियाणा वासियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है दोनों राज्यों के बीच 215 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बिछाने का ऐलान किया गया है। इससे सफर आसान और काफी तेज होगा। चलिए खबर में विस्तार से जानते हैं नई रेलवे लाइन किन जिलों से होकर गुजरेगी। 

 

HR Breaking News - (Rajasthan New Rail Line)। देश भर में मजबूत रेलवे नेटवर्क की लिस्ट में कई राज्य शामिल है। इस लिस्ट में राजस्थान और हरियाणा को नंबर वन पर लाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। अब दोनों राज्यों को रेलवे नेटवर्क के जरिए जोड़ने के लिए 215 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाने का ऐलान किया गया है। इस नई रेलवे लाइन (New Rail Line Latest News) निर्माण पर लगभग 2208 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। यह महत्वाकांक्षी परियोजना दोनों ही राज्यों के लिए खास है। इस रेलवे लाइन के तैयार होने से राजस्थान और हरियाणा के विकास गति को रफ्तार मिलेगी। 

 

 


राजस्थान और हरियाणा के बीच नई रेलवे लाइन (New railway line between Rajasthan and Haryana) बिछने से लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएगा। इसका लाभ कई जिलों को ही नहीं, बल्कि कई स्थानीय क्षेत्र की भी कनेक्टिविटी मजबूत होगी। नई रेलवे लाइन (New Railway Line) के बनने से हरियाणा से खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी आने वाले श्रद्धालुओं का सफर काफी आसान हो जाएगा। मौजूदा समय में कई घंटे में तय किया जाने वाला सफर नई रेलवे लाइन के तैयार होने पर बेहद कम समय में पूरा किया जा सकेगा। 


दो चरणों में पूरा किया जाएगा काम - 


ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा (Haryana New Railway Line) की रेवाड़ी से राजस्थान के फुलेरा तक रेलखंड के दोहरीकरण का काम दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में रेवाड़ी से नारनौल तक लगभग 51 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक का काम पूरा किया जाएगा। अब तक 80% से ज्यादा काम पूरा कर लिया गया है। रेवाड़ी नारनौल रेलखंड के दोहरीकरण के लिए 665.72 करोड रुपए जारी किए गए हैं।

दूसरे चरण में 164KM रेलवे लाइन पर होगा काम - 


बता दें कि दूसरे चरण में नारनौल से फुलेरा तक लगभग 164 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद नारनौल फुलेरा के बीच रेल लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। नारनौल फुलेरा रेलखंड (Narnaul Phulera Railway Section) के दोहरीकरण के लिए लगभग 1,542.38 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है। 


दिल्ली-जयपुर रूट पर ट्रेनों का दबाव होगा कम


मौजूदा समय में इस रूट पर ट्रेनों की संख्या काफी कम है। लंबी दूरी की ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए रुकना पड़ता है, जिसकी वजह से सफर में काफी ज्यादा समय लगता है। लेकिन रेवाड़ी फुलेरा रेलखंड (Rewari Phulera Railway Section) के दोहरीकरण के बाद राजस्थान और गुजरात से दिल्ली जाने वाले अधिकतर ट्रेनें इसी रूट से चलेंगी। इसके साथ ही दिल्ली जयपुर रोड पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। खाटू श्याम जी (Khatu Shyam Ji) और सालासर बालाजी (Salasar Balaji) जैसी प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का सफर आसान हो जाएगा। 

रेल नेटवर्क होगा मजबूत - 

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद रेल नेटवर्ट और मजबूत हो जाएगा। रेवाड़ी-फुलेरा रूट लगभग 70 किलोमीटर छोटा है। ऐसे में दोहरीकरण के बाद सफर की दूरी भी कम हो जाएगी। इसके अलावा यात्रियों को बेहतर सुविधा के साथ-साथ व्यापार और परिवहन को भी गति मिलेगी। उम्मीद है कि नई रेलवे लाइन  (New Railway Line) दोनों ही राज्यों की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में सुधार लाएगी।