Haryana के इस जिले की चमकी किस्मत, इस रूट पर 4 लेन की जाएगी सड़क
Haryana News : हरियाणा में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार सड़कों का जाल बिछा रही है। राज्य की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नए एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। अब हरियाणा वालों के लिए एक और अच्छी खबर है। दरअसल, हाल ही में सरकार ने एक जिले में ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए सड़क को फोर लेन करने का ऐलान किया है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (Haryana new bypass)। हरियाणा के सभी जिलों में नंबर वन सड़क कनेक्टिविटी के लिए सरकार लगातार काम कर रही है राज्य के हर जिले को दूसरे राज्यों के साथ जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। अब सरकार ने एक और नए बाईपास (new bypass) का निर्माण करने का ऐलान किया है।
इस सड़क को किया जाएगा 4 लेन -
हरियाणा (Haryana News) के नूंह के तावडू में बढ़ते ट्रैफिक को कम करने के लिए नए बाईपास के निर्माण की योजना बनाई जा रही है। भिवाड़ी मोड़ से पलवल तक सड़क को 4 लेन किया जाएगा। एलाइनमेंट तय करने के लिए केंद्रीय मंत्रालय स्तर पर समीक्षा चल रही है। हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री रणबीर गंगवा ने गुरुवार को विधानसभा के बजट सत्र में यह जानकारी दी। वह विधायक तेजपाल तंवर के प्रश्न का जवाब दे रहे थे। मंत्री ने बताया कि तावडू क्षेत्र में यातायात दबाव को कम करने के लिए रोड को चौड़ा करने का फैसला लिया गया है। तावडू शहर के दक्षिणी हिस्से में करीब 3.80 किलोमीटर लंबा बाईपास पहले से मौजूद है और एक नया बाईपास (New Bypass) बनने से सफर आसान और तेज हो जाएगा।
नया बाईपास बनाने का प्रस्ताव तैयार -
मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि शहर में ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए शहर के उत्तरी हिस्से में नया बाईपास (New Bypass) बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस परियोजना को भिवाड़ी मोड़ से पलवल तक सड़क को 4 लेन में विकसित करने की योजना के साथ जोड़ा गया है, ताकि पूरे मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल सके।
होडल-पटौदी मार्ग फॉरलेन बनाने की तैयारी
गौरतलब हो कि हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने 27 फरवरी को विधानसभा में कहा था कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क विकास के क्षेत्र में प्रगति हुई है। गंगवा ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि राज्यभर में सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और फॉरलेन निर्माण के कार्य तेज से किया जा रहा है, जिससे यातायात सुगम और सुरक्षित हुआ है और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिला है।
सड़क 4 लेन के लिए 80 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता -
सरकार का लक्ष्य प्रत्येक जिले को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी देना है। उन्होंने बताया था कि होडल से पटौदी को जोड़ने वाले प्रमुख सड़क को 4 लेन (Haryana New Highway) बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। इस परियोजना को 2 चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में होडल से बिलासपुर चौक वाया नूंह (0.00 से 71.00 किमी) तक मार्ग को 4 लेन बनाने के लिए NCR प्लानिंग बोर्ड के तहत 616.01 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके लिए लगभग 80 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है, जिसकी वन विभाग से मंजूरी प्रक्रियाधीन है। मंजूरी और ऋण स्वीकृति के बाद टेंडर जारी किए जाएंगे।
दूसरे चरण में 27 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता -
दूसरे चरण में बिलासपुर चौक से कुलाना वाया पटौदी (71.00 से 96.00 किमी) तक 4 लेन निर्माण के लिए 476.07 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। यह प्रस्ताव स्थायी वित्त समिति के पास विचाराधीन है। लगभग 27 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता (land acquisition) है। सभी स्वीकृतियां मिलने के बाद निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।
सड़क संबंधी शिकायतों के लिए नया ऐप लॉन्च -
मंत्री रणबीर गंगवा ने बीते दिनों कहा था कि प्रदेश की सड़कों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में 4 अक्टूबर, 2025 को ‘म्हारी सड़क’ (‘mhari sadak’) ऐप लॉन्च किया गया, जिसके माध्यम से सड़क संबंधी शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और तेजी आई है।
काम नहीं होने पर होगी कार्रवाई -
विधानसभा (Assembly) में बुधवार को एक प्रश्न के उत्तर में गंगवा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सेवा का अधिकार अधिनियम 2014 के तहत छोटे गड्ढों की मरम्मत के लिए समय-सीमा निर्धारित की है। कनिष्ठ अभियंता को 10 दिन के भीतर मरम्मत सुनिश्चित करनी होती है। तय समय में समाधान न होने पर मामला स्वत: उपमंडल अधिकारी और अधिशाषी अभियंता के पास पहुंच जाता है। 12 दिनों के भीतर शिकायत का समाधान कर उसे ऐप (‘mhari sadak’) पर अपलोड करना अनिवार्य है। मंत्री ने कहा कि सरकार जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ बेहतर सड़क सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।
