New Railway Line UP : किसानों की आएगी मौज, 52 किलोमीटर रेलवे लाइन के लिए अब 20.7932 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण
UP News : अब यूपी में एक और नई रेलवे लाइन को बिछाया जाने वाला है। ये रेलवे लाइन 52 किलोमीटर तक की रहने वाली है। इसकी वजह से किसानों को काफी लाभ होगा। वहीं इसके लिए 20.7932 हेक्टेयर भूमि को अधिग्रहित (Land acquisition) किया जाने वाला है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (UP new railway line)। उत्तर प्रदेश वालों के लिए एक गुड न्यूज़ है। अब योगी सरकार प्रदेश में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने वाली है। सरकार रेलवे के कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अब सरकार प्रदेश में एक नई रेलवे लाइन बिछाने (new railway line) जा रही है।
इसके लिए 20.7932 हेक्टेयर भूमि का अधिकरण होगा। इससे किसानों को भी तगड़ा मुनाफा होगा। सरकार किसानों से उचित रेट पर उनसे जमीन खरीदेगी। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे और लोगों का सफर आसान होगा।
अन्य जरूरी प्रक्रिया की होगी शुरुआत
इस प्रक्रिया के तहत खजुरिया, महदेवा, गोबिंदपुर, गोपालपुर, खनुआ और परसिया बुजुर्ग गांवों में कुल 20.7932 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण (Land acquisition) किया जाने वाला है। इसके लिए अन्य जरूरी प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है।
रेलवे विभाग के मुताबिक, घुघुली-महराजगंज रेल लाइन परियोजना के पहले चरण में 29 गांवों में भूमि अधिग्रहण का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। इसमें प्रभावित किसानों को मुआवजा (UP Land rate) वितरण की प्रक्रिया को भी तेज किया जा रहा है।
नौ गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण
इसी तरह दूसरे चरण के नौ गांवों में भूमि अधिग्रहण (Land acquisition Process) की प्रक्रिया को प्रारंभ किया जा चुका है। इसमें प्रभावित किसानों को मुआवजा देने पर कार्य चल रहा है। अब तक 4,08,46,85,204 रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। इसमें सिसवा (UP News) अमहवा में 5,74,52,439 रुपये, पिपरा रसूलपुर में 4,32,800 रुपये, जंगल दुधई उर्फ चेहरी में 71,35,91,414 रुपये, पकड़ी नौनिया में 4,69,46,385 रुपये और रुधौली भावचक में 99,01,126 रुपये का मुआवजा किसानों को दिया जाने वाला है। हालांकि पहले चरण के रुद्रापुर, (UP Latest News) रम्हौली, कांध और रामनगर में अभी तक मुआवजा वितरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती है।
दूसरे चरण में इन गांव की भूमि अधिग्रहण
रेलवे के जिम्मेदारों का मानना है कि दूसरे चरण में जिन छह गांवों में भूमि अधिग्रहण (Land acquisition News) के लिए सर्वे का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके बाद पहला गजट जारी कर दिया गया है, इसमें खजुरिया में 3.268 हेक्टेयर, महदेवा में 0.5891 हेक्टेयर, गोबिंदपुर में 4.5492 हेक्टेयर, गोपालपुर (Goplapur News) में 5.1333 हेक्टेयर, खनुआ में 1.3363 हेक्टेयर और परसिया बुजुर्ग में 5.9173 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाने वाली है।
जल्द ही अंतिम गजट होगा पैश
यह पहला गजट जारी किया गया है और जल्द ही अंतिम गजट की अधिसूचना जारी की जाने वाली है। इसके बाद प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा (Land compensation) निर्धारण के लिए एवार्ड तैयार किया जाने वाला है, इसके कारण मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। घुघुली से महराजगंज वाया आनंदनगर तक प्रस्तावित 52.70 किलोमीटर लंबी रेल लाइन निर्माण के लिए ट्रैक बिछाई जाएगी। यह रेल लाइन (New railway Line) न सिर्फ महराजगंज जिले को रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली है। स्थानीय लोगों को व्यापार, शिक्षा और रोजगार के लिए बेहतर मौके मिलने वाले हैं। इस परियोजना से क्षेत्र में आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलने वाले हैं।
रेलवे एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी
रेलवे के एक्सपर्ट्स का मानना है कि पहले चरण के कार्य के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था को भी नामित किया जा चुका है। भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) की प्रक्रिया में सभी कानूनी और प्रशासनिक मानदंडों का पालन किया जा रहा है। पहले गजट के बाद अब अंतिम गजट की प्रक्रिया को पूरा किया जाजल्द पूरी की जाएगी। इसके बाद मुआवजा निर्धारण और वितरण की प्रक्रिया (Land distribution) को शुरू कर दिया गया है।