New Sectors in Haryana : सरकार विकसित करेगी नए सेक्टर, खरीदेगी 339 एकड़ जमीन
New Sectors in Haryana : सरकार की तरफ से लगातार नए-नए प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया जा रहा है। अब सरकार प्रदेश में आवासीय सेक्टर विकसित करेगी। सरकार की तरफ से एक जिले में 339 एकड़ जमीन पर नए सेक्टर विकसित करने की प्लानिंग की गई है। इसके लिए सरकार की तरफ से जमीन खरीदी जाएगी।
HR Breaking News (New Sectors in Haryana) लगातार बढ़ रही आबादी को सही ढंग से बसाो व रोजगार के लिए सरकार की तरफ से लगातार नए कार्य किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ अवैध और अनाधिकृत कॉलोनी पर भी लगाम लगाई जा रही है। इसी बीच सरकार की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है, जिसके अनुसार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नए सेक्टर बसाने का प्लान तैयार किया गया है।
रिहायशी सेक्टर के लिए खरीदी जाएगी 329 एकड़ जमीन
हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की तरफ से करनाल जिले के घरौंडा में रिहायशी सेक्टर बसाने की दिशा में कदम उठाया गया है। इसके तहत 329 एकड़ भूमि को खरीदा जाएगा। करनाल संपदा कार्यालय के अंतर्गत सेक्टर के लिए यह जमीन खरीदी जाएगी।
ई भूमि पोर्टल के माध्यम से होगी खरीदारी
बता दें कि घरौंडा (Karnal News) में सेक्टर 1, 2, 7, 8, 9 को विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसी के अनुसार भूमि खरीद के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (Gharunda New Sectors) की तरफ से ई भूमि पोर्टल के माध्यम से खरीदारी की जाएगी। इसमें जमीन के मालिक अपनी इच्छा के अनुसार सरकार को जमीन बेचने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विशेष कैंप किया गया आयोजित
सरकार की तरफ से लोगों को इस बारे में जानकारी देने के लिए एक विशेष कैंप (Special camp for land pooling policy in Haryana) का भी आयोजन किया गया। घरौंडा के सेक्टर 9 स्थित परिसर में कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में अधिकारियों की तरफ से जमीन खरीद की प्रक्रिया, दस्तावेज और पोर्टल पर आवेदन करने की जानकारी दी गई। लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
प्रशासन की तरफ से की गई अपील
बता दें कि प्रशासन की तरफ से क्षेत्र के लोगों को अपील की जा रही है। भूमि मालिकों (Land Lords) से अपील की गई है कि कैंप में पहुंचकर जमीन से संबंधित जानकारी प्राप्त करते रहें। सरकार की ओर से योजना चलाई गई है, जिससे लोग लाभ उठा सकते हैं।