Delhi- एनसीआर में 800 एकड़ में बनेगी नई स्पोर्ट्स सिटी
New Sports City in Delhi : दिल्ली-एनसीआर तेजी से डेवलप हो रहा है। यहां तेजी से बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखकर स्मार्ट सिटी बसाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। अब दिल्ली एनसीआर वालों के लिए एक और अच्छी खबर है। दरअसल 800 एकड़ में नई स्पोर्ट्स सिटी बसाई जाएगी। यह सिटी हाईटेक सुविधाओं से लैस होगी। इसलिए खबर में जाते हैं विस्तार से -
HR Breaking Nws - नोएडा में नई स्पोर्ट सिटी विकसित करने का प्रोजेक्ट लंबे समय से अटका हुआ था जिस पर अब अपडेट सामने आया है। दरअसल कई सालों से अटका नई स्पोर्ट्स सिटी का संशोधित लेआउट प्लान नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी (Noida Development Authority) को सौंप गया है। इसके लिए आम लोगों और फ्लैट खरीदारों से सुझाव मांगे गए हैं। नोएडा स्पोर्ट्स सिटी (Noida Sports City) में लेआउट मंजूर नहीं होने की वजह से कई सालों से 20,000 से ज्यादा फ्लैट खरीदारों के फ्लैटों की रजिस्ट्री, NOC और निर्माण कार्य बीच में अटका हुआ था। आपत्तियों के निस्तारण और लेआउट की आखिरी मंजूरी के बाद समिति में रजिस्ट्री और पजेशन का रास्ता साफ हो जाएगा।
नई स्पोर्ट सिटी में होंगी ये सुविधाएं -
संशोधित नशे के मुताबिक, कुल भूमि का 70% हिस्से में टेनिस कोर्ट, स्विमिंग पूल, Indoor Sports Hall, स्क्वैश, क्रिकेट-गोल्फ जैसी खेल सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा बाकी 26 से 28 प्रतिशत इलाकों में हाउसिंग सोसायटी के तौर पर आवासीय इलाका और 2 से 4% में व्यावसायिक गतिविधियां होंगी। चयनित बिल्डर को खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को 3 साल के अंदर और आवासीय टावर पूरे करने के लिए 5 साल का लक्ष्य रखा जाएगा।
लॉजिक्स इंफ्रा डेवलपर्स सेक्टर 150 में लगभग 9.86 लाख वर्गमीटर, 3C ग्रीन कंस्ट्रक्शन ने सेक्टर-78 और 79 में लगभग 6.6 लाख वर्गमीटर क्षेत्र और ATS Homes Sector-152 में लगभग 5.06 लाख वर्गमीटर क्षेत्र में इसका प्रस्ताव दिया है। स्पोर्ट्स सिटी (Sports City Update) में 70% जमीन पर खेल सुविधाएं अनिवार्य हैं।
कई साल पहले ही तैयार किया गया नई सिटी बसाने का प्लान -
नई स्पोर्ट्स सिटी (New Sports City) को विकसित करने के लिए नोएडा अथॉरिटी ने साल 2007-2011 के बीच प्लान बनाया था और इस सिटी के लिए 800 एकड़ जमीन शामिल की थी। बिल्डरों ने फ्लैट तो बनाए लेकिन खेल सुविधाएं नहीं बनाईं। CAG audit के बाद नोएडा अथॉरिटी ने जनवरी 2021 में परियोजना पर पाबंदी लगा दी और रजिस्ट्री और नक्शा पास कराने पर रोक लगाई। Noida Authority ने अप्रैल 2026 में 5 साल पुराने प्रतिबंध को हटा लिया।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी
नोएडा स्पोर्ट्स सिटी खासकर सेक्टर 150 और 152 की दिल्ली-NCR से सबसे बेहतरीन कनेक्टिविटी है। ये स्पोर्ट्स सिटी नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित की जाएगी। दिल्ली डीएनडी फ्लाईवे (Delhi ND Flyway) के जरिए और ग्रेटर नोएडा तक आवाजाही आसान है। स्पोर्ट्स सिटी के करीब से यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) भी गुजरता है। अलीगढ़, मथुरा, आगरा और जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) से जोड़ता है। फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद का FNG एक्सप्रेसवे के जरिये स्पोर्ट्स सिटी से एनसीआर में हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी।
स्पोर्ट्स सिटी से मेट्रो कनेक्टिविटी
स्पोर्ट्स सिटी की नोएडा मेट्रो (Noida Metro) से भी कनेक्टिविटी होगी। केंद्र सरकार ने फरवरी में सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन तक नई मेट्रो लाइन विस्तार को मंजूरी दी है। इससे एक्वा लाइन से सीधे दिल्ली मेट्रो की ब्लू और मैजेंटा लाइन के लिए डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिलेगी। स्पोर्ट्स सिटी दिल्ली आवाजाही आसान हो जाएगी।
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन से भी मिल सकती है कनेक्टिविटी -
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर (Delhi-Varanasi Bullet Train Corridor) 865 किलोमीटर लंबा है, जो दिल्ली को नोएडा, जेवर एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा और वाराणसी से कनेक्ट होगा। इस बुलेट ट्रेन रूट का एक स्टेशन नोएडा सेक्टर 144 और दूसरा जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) पर बनाया जाएगा। स्पोर्ट्स सिटी से सेक्टर 144 काफी करीब है। हालांकि DPR और फाइनल अलाइनमेंट के बाद इस पर आखिरी फैसला होगा।