37 हजार करोड़ से UP में बसेगी नई टाउनशिप, मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

UP New City : सरकार यूपी के विकास को नई रफ्तार देने का काम कर रही है और नए-नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। अब जल्द ही प्रदेश में 37 हजार करोड़ से नई टाउनशिप को बसाए जाने का प्लान है और इस नई टाउनशिप (UP New Township) में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। खबर में जानिए कि ये नई टाउनशिप कहां बसाई जाएगी। 
 

HR Breaking News (UP New City) योगी सरकार ने अब यूपी में नया और आधुनिक शहर बसाने की तैयारी कर ली है और इस नए शहर (UP New City ) के लिए 37 हजार करोड़ रुपये बजट की स्वीकृति मिली है। यूपी में इस नए शहर के बसाए जाने से सड़क और बुनियादी ढांचा पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि यूपी में ये नई टाउनशिप कहां बसाई जाएगी।

 

ग्रेटर कानपुर को दिखाई हरी झंडी


ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर सीएम योगी ने एक महत्तवपूर्ण प्रोजेक्ट ग्रेटर कानपुर (Greater Kanpur News) को हरी झंडी दिखा दी है। शासन से हरी झंडी मिलते ही कानपुर विकास प्राधिकरण ने नए शहर बसाने की तैयारी कर ली है। प्रदेश के इस नए शहर का नाम  ग्रेटर कानपुर होगा।
ग्रेटर कानपुर (UP Greater Kanpur) को तकरीबन 5 हजार एकड़ क्षेत्र में बसाया जाएगा, जिस पर कुल 37 हजार करोड़ रुपये की लागत आ सकती है, जिसमे से तकरीबन 5 हजार करोड़ रुपये नई आधुनिक सिटी बसाने पर लागत आएगी, जबकि बाकी की रकम औद्योगिक, सड़क और बुनियादी स्ट्रक्चर विकास (UP infrastructure development) में लगेगी। 


चार आधुनिक औद्योगिक क्षेत्रों का होगा विकास 


इस प्रोजेक्ट (UP New Projects) की सबसे अहम खूबियां चार आधुनिक औद्योगिक क्षेत्रों का विकास है। केडीए का मकसद इन सभी इंडस्ट्रियल एरिया को एक ही बेल्ट में बसाना है, ताकि इन्वेस्टमेंट, लॉजिस्टिक्स और रोजगार सृजन का फायदा मिल सकें। इसके लिए मंधना से भौंती के बीच रिंग रोड के पास की जमीन का चिन्हांकन किया गया है। प्रस्तावित प्रोजेक्ट में भीमसेन इलाके को केंद्र में रखा गया है। यहां पर मेडिसिन सिटी डिफेंस कॉरिडोर, नॉलेज पार्क, मेगा एमएसएमई पार्क (Mega MSME Park) और ई-पार्क जैसी कई योजनाएं जुड़ी है। 

 

कितने एकड़ में बसेगा मेडिसिन सिटी डिफेंस कॉरिडोर 


बता दें कि मेडिसिन सिटी डिफेंस कॉरिडोर (Medicine City Defense Corridor) 100 एकड़ में बसाया जाएगा, जिस पर लगभग 360 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है। नॉलेज पार्क 359 एकड़ क्षेत्र में 880 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित की गई है। इसके साथ ही 100 एकड़ में मेगा एमएसएमई पार्क और 500 एकड़ में ई-पार्क को बसाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 294 करोड़ और 700 करोड़ रुपये के आस-पास आ सकती है।

यहां पर होगा रिंग रोड का निर्माण 


इसके साथ ही ग्रेटर कानपुर को शहर और औद्योगिक इलाको (Greater Kanpur Industrial Area) से कनेक्ट करने के लिए मंधना से भौंती तक 8.9 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा और 75 मीटर चौड़ा रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। इस रिंग रोड पर तकरीबन 400 करोड़ रुपये खर्च आ सकता है और साथ ही पूरे इलाको में सड़कों का जाल बिछाया जाने वाला है। इसके साथ ही चौड़ी सड़कें, एलिवेटेड रोड, आधुनिक पार्किंग और सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन बसाए जाएंगे।


पीडब्ल्यूडी और कानपुर विकास प्राधिकरण (Kanpur Development Authority)  मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। KDA की टीम ने भीमसेन और आसपास के गांवों में जमीन की छानबीन कर उपलब्धता और भूमि अधिग्रहण की लागत के एसेसमेंट का काम शुरू किया है।

कानपुर के औद्योगिक विकास की बढ़ेगी रफ्तार 


ग्रेटर कानपुर प्रोजेक्ट (Greater Kanpur Project) को कानपुर के औद्योगिक विकास की रफ्तार से बेहद जरूरी माना जा रहा है। इसके माध्यम से बड़े इन्वेस्टमेंट आकर्षित होने के साथ ही हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर  खुल सकेंगे। जानकारों का मानना है कि यह प्रोजेक्ट कानपुर को एक बार फिर उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में मददगार होगा।