New Train : लोगों की पहली पसंद बनी यह ट्रेन, आम जनता के लिए है महत्वपूर्ण
HR Breaking News, Digital Desk- (New Train) जहां देश में हाई-टेक ट्रेनों जैसे वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस की खूब चर्चा होती है, वहीं भारतीय रेलवे (Indian Railway) की एक ट्रेन चुपचाप आम यात्रियों की पहली पसंद बनती जा रही है।
यह ट्रेन है अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express), जिसे खास तौर पर कम और मध्यम आय वर्ग के यात्रियों के लिए शुरू किया गया है। कम किराया, बेहतर सुविधाएं और लंबी दूरी की आरामदायक यात्रा के कारण इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। रेलवे (railway) के आंकड़ों के अनुसार, इसके स्लीपर कोच में औसत ऑक्यूपेंसी 100 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है, जो इसकी बढ़ती मांग को साफ दर्शाता है।
अमृत भारत एक्सप्रेस पूरी तरह नॉन-एसी ट्रेन है, लेकिन यात्रियों की सुविधाओं का इसमें खास ध्यान रखा गया है। इसे लंबी दूरी की यात्रा को सस्ता, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के मकसद से शुरू किया गया है।
इस ट्रेन में 11 जनरल कोच, 8 स्लीपर कोच, 1 पैंट्री कार और 2 लगेज-कम-दिव्यांग कोच होते हैं। कम किराए में लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरी है।
आधुनिक सुविधाओं से लैस कोच-
हालांकि अमृत भारत एक्सप्रेस नॉन-एसी ट्रेन (Amrit Bharat Express non-AC train) है, लेकिन इसमें कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। सीट और बर्थ का डिजाइन पहले से ज्यादा आरामदायक बनाया गया है। कोच में एलईडी लाइट्स, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सीसीटीवी कैमरे और सेमी-ऑटोमैटिक कपलर लगाए गए हैं। इसके अलावा बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम, फायर सेफ्टी सिस्टम और इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम भी मौजूद है, जिससे यात्रियों का सफर सुरक्षित और सुविधाजनक बनता है।
जनरल कोच बढ़ाने पर रेलवे का खास जोर-
भारतीय रेलवे ने आम यात्रियों की जरूरतों को देखते हुए ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। वित्त वर्ष 2024-25 में लंबी दूरी की ट्रेनों में करीब 1,250 जनरल कोच जोड़े गए थे। वहीं चालू वित्त वर्ष 2025-26 में फरवरी तक 860 जनरल कोच और बढ़ाए जा चुके हैं। इससे बिना रिजर्वेशन यात्रा करने वाले यात्रियों को ज्यादा सुविधा और जगह मिल सकेगी।
17 हजार हाेंगे नए कोच-
यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे आने वाले समय में 17,000 नए नॉन-एसी कोच तैयार करने की योजना पर काम कर रहा है। इन कोचों में जनरल और स्लीपर दोनों तरह की सुविधाएं होंगी, जिससे आम यात्रियों को ज्यादा सीटें मिलेंगी और सफर का अनुभव पहले से ज्यादा बेहतर हो सकेगा।
सफाई और रखरखाव पर रेलवे का विशेष ध्यान-
भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की साफ-सफाई और रखरखाव को प्राथमिकता में रखा है। सभी कोचों में बायो-टॉयलेट लगाए गए हैं, जिससे ट्रैक और डिब्बे साफ रहते हैं। इसके साथ ही मैकेनाइज्ड क्लीनिंग, ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग (On-board housekeeping) और नियमित निरीक्षण की व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को बेहतर और स्वच्छ सफर मिल सके।