Noida Metro को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा सीधा कनेक्ट, आ गई तारीख
Metro Corridor : हाल ही में यूपी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि अब नोएडा मेट्रो (Noida Metro) को दिल्ली मेट्रो के साथ कनेक्ट किया जाएगा। इसको सीधे तौर पर कनेक्ट किया जाएगा। इसकी वजह से यहां पर रोजगार के भी नए नए मौके बनने वाले हैं। आइए जानते हैं कि किस तारीख तक ये प्रोजेक्ट तैयार होगा।
HR Breaking News (Noida Metro New Project) नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक बड़ा प्रोजेक्ट तैयार कर दिया है। अब नोएडा को दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के साथ कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इस मेट्रो कॉरिडोर के बनने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ होगा और उन्हें यात्रा करने में भी आसानी होने वाली है। खबर में जानिये इस बारे में।
लोगों का सफर होगा आसान
अब तक, ब्लू लाइन और एक्वा लाइन (Blue Line and Aqua Line) के बीच सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलकर, अस्थायी रास्तों या ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ जाता था। लेकिन अब यह प्रक्रिया न सिर्फ समय लेने वाली थी, बल्कि जेब पर भी भारी पड़े रही थी। हालांकि अब यह स्काईवॉक, जिसमें मूविंग वॉकवे (ट्रैवलेटर) और लिफ्ट (lift facility on metro) की सुविधाएं मिल रही है।
इसकी वजह से ये यात्रियों को तेज, आरामदायक और सस्ता सफर देगा। NMRC के कार्यकारी निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्काईवॉक में 0.5 मीटर प्रति सेकंड की गति से चलने वाला ट्रैवलेटर लगाया जा रहा है। जोकि यात्रियों को दोनों लाइनों के बीच आसानी से आने-जाने में मदद करने वाला है।
इतनी लागत से तैयार होगा प्रोजेक्ट
इस स्काईवॉक (skywalk Kya h) का निर्माण मार्च 2023 में शुरू किया गया था। इस पर लगभग 40 करोड़ रुपये की राशि को खर्च किया जाने वाला है। पहले ये स्काईवॉक 300 मीटर लंबे टिन शेड वाले रास्ते को तोड़कर बनाया गया है। हालांकि, प्रोजेक्ट में कई बार देरी भी हुई है क्योंकि शुरुआत में इसे सिंगल पिलर पर डिजाइन किया गया था, लेकिन बाद में इसे दो पिलरों पर बनाने का र्निणय लिया गया है। NMRC (NMRC New Project) के अधिकारियों के अनुसार, अब काम लगभग पूरा हो चुका है और 30 सितंबर तक अंतिम तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
यात्रियों की परेशानी होगी सॉल्व
दिल्ली से नोएडा या ग्रेटर नोएडा की यात्रा करने वाले लोग अक्सर दोनों मेट्रो लाइनों के बीच असुविधा की शिकायत करते थे। सेक्टर 121 के कॉलेज छात्र ने बताया कि दिल्ली से नोएडा के पुराने इलाकों तक मेट्रो (NMRC New route) से सफर करना काफी ज्यादा आसान है, हालांकि अगर आपको ब्लू लाइन से एक्वा लाइन में बदलना हो, तो सेक्टर 52 से सेक्टर 51 तक जाना समय और मेहनत दोनों को यूज करता है। यह स्काईवॉक अब इस परेशानी को दूर करने वाला है।
2 अक्टूबर से मिलेगा नया अनुभव
NMRC के कार्यकारी निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कोशिश है कि यह स्काईवॉक यात्रियों को एक शानदार अनुभव प्रदान करें। 2 अक्टूबर से यह मेट्रो कॉरिडोर (Metro Corridor) जनता के लिए खुल जाएगा। यह स्काईवॉक न सिर्फ मेट्रो नेटवर्क को एकसूत्र में पिरोएगा, बल्कि नोएडा और दिल्ली के बीच सफर को और भी सुगम और आनंददायक बनाने वाला है।