PAN Card Rules : पैन कार्ड से जुड़े ये नियम हुए सख्त, 1 अप्रैल से होंगे लागू
HR Breaking News (PAN Card Rules) बैंकों में पैसा डिपॉजिट कराना हो या कोई अन्य काम, आधार कार्ड के साथ ही पैन कार्ड एक अहम डॉक्यूमेंट बन गया है। अब 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने के नियम में बड़ा बदलाव होने वाला है और नए फाइनेंशियल ईयर से पैन कार्ड (PAN Card Rules ) से जुड़े कुछ नियम सख्त होने वाले हैं। खबर में जानिए पैन कार्ड के नए नियम के बारे में।
सिर्फ आधार कार्ड से नहीं बनेगा पैन कार्ड
अभी के नियम की बात करें तो अभी फिलहाल, 31 मार्च 2026 तक आप सिर्फ आधार कार्ड के माध्यम से आसानी से पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा डाक्यूमेंटेशन की जरूरत नहीं है लेकिन नए फाइनेंशियल ईयर यानी 1 अप्रैल 2026 के बाद पैन कार्ड बनवाने के नियम (Rules for making PAN card) में सख्ती आ जाएगी । अब इन नए नियम के तहत सिर्फ आधार कार्ड से पैन कार्ड बनवाना आसान नहीं होगा और इसके लिए अलग से डॉक्यूमेंट देना जरूरी होगा। वहीं अप्लाई करने का प्रोसेस भी थोड़ा लंबा हो जाएगा।
पैन कार्ड बनवाने के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
जैसे ही नए नियम (pan card ke niyam) लागू होते हैं, उसके बाद पैन कार्ड बनवाने के लिए कई ओर डॉक्यूमेंट का होना भी बेहद जरूरी है। इन डॉक्यमेंट में जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं का सर्टिफिकेट और अन्य सरकारी दस्तावेज (pan card ke liye documents) का होना बेहद जरूरी है।
पैन के लिए आएंगे नए अप्लाई फॉर्म
इसके साथ ही पैन कार्ड में आपका नाम आधार कार्ड (Aadhar card) के मुताबिक ही होगा। इसलिए आधार की जानकारी सही होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही नाम, जन्म तिथि और अन्य डिटेल्स भी अपडेट होनी चाहिए। सरकार पैन के लिए नए अप्लाई फॉर्म (PAN application form) भी लाएंगे और पुराने पैन फॉर्म 1 अप्रैल 2026 के बाद मान्य नहीं होंगे। इस लिए नए फॉर्म के माध्यम से ही आवेदन या अपडेट करना होगा।
बता दें कि पैन कार्ड आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा जारी किया जाता है और पैन (PAN- Permanent Account Number) एक 10 अंकों का अल्फा-न्यूमेरिक नंबर होता है। पैन कार्ड के जरिए सभी वित्तीय लेन-देन को ट्रैक करने में हेल्प मिलती है और टैक्स से जुड़े कामों के लिए पैन कार्ड बेहद जरूरी होता है।