{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में पेंडिंग हाईटेंशन औद्योगिक बिजली कनेक्शन तुरंत होंगे जारी

Haryana News : हरियाणा में पेडिंग हाइटेंशन औद्योगिक बिजली कनेक्शन अब तुरंत जारी होंगे। इसको लेकर डीएचबीवीएन ने बड़ा निर्णय लिया है। विभाग के स निर्णय से मौजूदा उपभोक्ताओं को लोड बढ़वाने पर भी लाभ मिलेगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।    
 

HR Breaking News (Haryana News) : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (South Haryana Power Distribution Corporation) ने लंबित हाईटेंशन औद्योगिक बिजली कनेक्शनों (industrial electrical connections) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कम बिजली मांग वाले समय में अब संबंधित पावर ट्रांसफॉर्मर की कुल क्षमता के 90 प्रतिशत तक औद्योगिक कनेक्शन दिए जा सकेंगे। निगम ने यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। इससे उन उद्योगों को राहत मिलेगी, जिनके बिजली कनेक्शन क्षमता की कमी के कारण अटके हुए हैं।

31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी योजना 

इस संबंध में निगम के वाणिज्यिक मुख्य अभियंता (commercial chief engineer) कार्यालय की ओर से अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत लीन पीरियड में उपलब्ध ट्रांसफॉर्मर क्षमता के 90 प्रतिशत तक कनेक्शन स्वीकृत कर जारी करने की अनुमति होगी। हालांकि, यह सुविधा सभी लंबित मामलों पर लागू नहीं होगी। जिन कनेक्शनों के लिए सिस्टम संवर्धन, लोड शिफ्टिंग या नए बिजली ढांचे का निर्माण जरूरी है और इन कार्यों के 31 मार्च 2027 तक पूरा होने की संभावना है, उन्हीं मामलों में निर्धारित छूट दी जाएगी। कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया मौजूदा नियमों के अनुसार पूरी होगी।

लोड सीमा पार करने पर होगी कार्रवाई

निगम ने कनेक्शन जारी करने के साथ बिजली लोड पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी भी तय की है। लीन पीरियड में स्वीकृत किए जाने वाले सभी एचटी कनेक्शनों के अधिकतम मांग संकेतक (demand indicator) पर संबंधित उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) नजर रखेंगे। यदि कोई उपभोक्ता निर्धारित प्रतिबंधों का उल्लंघन कर पीक लोड के दौरान तय सीमा से अधिक बिजली इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ पीक लोड रिस्ट्रिक्शन उल्लंघन (Peak load restriction violation) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।